Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : पेट्रोल, डीजल में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देहरादून। आज काँग्रेस पार्टी जहाँ पूरे देश मे पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया वही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस भवन से घण्टाघर, दर्शनलाल चौक तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बडी संख्या में प्रातः 10 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए जहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में झण्डा एवं तख्तियां लिये कांग्रेसजन घण्टाघर की ओर बढ़े।

प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर किया जोरदार हमला

प्रदर्शन से पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में 2014 से लेकर जून 2020 तक मोदी सरकार ने देश की जनता की गाढ़ी कमाई का अस्सी लाख करोड़ रुपये लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की बेशर्मी का आलम ये है कि कोरोना काल के पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के दाम 21.50 रु व डीजल के दाम 26.46 रु बड़ा कर महंगाई व वैश्विक महामारी के दंश से दुखी जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब मोदी सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ जिला ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक आंदोलन चलाया जाएगा। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया।कार्यक्रम के उपरान्त कांग्रेसजनों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रपति से पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने के निर्देश देने की मांग की।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा  कि लाॅकडाऊन के पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोत्तरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी हैं। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिकों से की जा रही जबरन वसूली एकदम स्पष्ट परिलक्षित हो रही है। देश की जनता में इस बढोत्तरी के विरूद्ध भारी आक्रोश है।

Leave A Comment