Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले

 

देहरादून। उत्तराखंड शासन में ब्यूरोक्रेसी के स्तर पर एक बार फिर अहम बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए उनके तबादले किए हैं। शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। उप सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए विभागों का कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
शासन की जारी तबादला सूची के अनुसार, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के दायित्वों में बदलाव किया गया है। उन्हें अपर सचिव, राजस्व विभाग के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर उन्हें अब अपर सचिव, गृह विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोगदंडे के पास वर्तमान में मौजूद आयुष, निर्वाचन और स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव जैसे अन्य विभाग यथावत रहेंगे। इसी तरह, 2013 बैच के आईएएस डा. आनंद श्रीवास्तव, जो वर्तमान में अपर सचिव-राजस्व, कृषि व कृषक कल्याण का जिम्मा संभाल रहे हैं, के दायित्वों में वृद्धि की गई है। उन्हें अब अपर सचिव-नागरिक उड्डयन तथा महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान का नया जिम्मा भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा, 2017 बैच के आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव-आवास विभाग के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके पास शहरी विकास और सीईओ भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण का प्रभार बना रहेगा।
शासन ने प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी सुन्दर लाल सेमवाल के प्रभार में भी कटौती की है। उन्हें अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के दायित्व से अवमुक्त कर दिया गया है। वहीं, सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग के प्रभार से हटाकर अब अपर सचिव-आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह अपर सचिव-राजस्व का जिम्मा भी संभालते रहेंगे। इधर, शासन ने बाध्यप्रतीक्षा में चल रहीं सचिवालय सेवा की वरिष्ठ अधिकारी महिमा रौंकली को भी नई तैनाती दे दी है। आदेश के मुताबिक, उन्हें अपर सचिव-राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती का कार्यभार ग्रहण करते हुए शासन को इसकी आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Leave A Comment