Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखंड में सस्ती रसोई के माध्यम से 20 रूपए थाली भोजन मिलेगा

thali-bhojan

राज्य में साधारण व्यक्तियों के लिए सस्ती रसोई की योजना प्रारम्भ की जाएगी। बुधवार को बीजापुर में इसके संबंध बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने निर्देश दिए कि विशेष रूप से गरीबों को सस्ता, पोष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सस्ती रसोई की योजना शुरू की जाए। इसकी शुरूआत माॅडल के तौर पर देहरादून से की जाए। एमडीडीए इसका नोडल विभाग होगा। इसके तहत मात्र 20 रूपए में थाली उपलब्ध करवाई जाएगी। रसोई का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाए। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि घंटाघर स्थित एमडीडीए काम्प्लेक्स में रसोई प्रारम्भ की जाए। शहर के मध्य स्थित इस काम्प्लैक्स में पर्याप्त स्थान होने से साफ-सफाई रह सकती है। यहां पानी की व्यवस्था जलसंस्थान व बिजली की व्यवस्था यूपीसीएल द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माॅडल के तौर पर योजना के सफल रहने पर अन्य स्थानों पर भी सस्ती रसोई प्रारम्भ की जाएंगी।एक अन्य बैठक में मुख्यमंत्री श्री रावत ने प्रदेश में रसोई गैस की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांवड़ मेला होने वाला है। गैस कम्पनियां पहले से ही इसके लिए तैयार रहें। वे गैस सिलेण्डरों का स्टाॅक रखें। जीएमवीएन व केएमवीएन पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वे कर नए वितरण पाॅइन्ट बनाएं। अगले तीन माह में जीएमवीएन व केएमवीएन ‘मेरा गांव मेरा धन’ योजना के तहत 100-100 नए पाॅइन्ट बनाएं। दोनों संस्थान काॅमर्शियल एटीट्यूड लाएं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने गैस कम्पनियों को कहा कि बेकलाॅग को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए। भारत सरकार द्वारा गैस उपभोक्ताओं को वर्ष में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर की सुविधा प्रदान है। इसलिए कम्पनी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कम से कम इतने सिलेण्डर तो उपभोक्ताओं को अवश्य मिलें। आईओसी के वीके सुन्द्रियाल ने आश्वस्त किया कि 10 दिन में गैस सिलेण्डर का बैकलाॅग जीरो कर दिया जाएगा। इस अवसर पर गृह मंत्री प्रीतम सिंह, मुख्य सचिव एन रविशंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, डा.उमाकांत पंवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment