Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी…….

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने राज्य की जनता से की अपील

देहरादून | राज्य में कोरोना के अधिक मामले सामने आने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। यह लड़ाई लम्बी है। आप सभी के सहयोग से ही इसमें जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सख्त से सख्त जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर मास्क या फेसकवर का सही से प्रयोग करें। दो गज की दूरी बनाए रखें। हाथों को समय-समय पर धोएं व उन्हें सैनिटाइज करें। नाक, मुंह और आंखों को बिल्कुल न छुएं। इम्यूनिटी बढाने वाले पदार्थों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें, अगर हम इन साधारण सी परंतु बहुत महत्वपूर्ण बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे तो निश्चितरूप से हम मिलकर कोरोना वायरस को मात दे सकेंगे।

जरा सी भी चूक हमारे साथ-साथ हमारे परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के लिये बेहद नुकसानदायक हो सकती है

मेरा आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिल्कुल भी लापरवाही न करें। हमारी जरा सी भी चूक हमारे साथ-साथ हमारे परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के लिये बेहद नुकसानदायक हो सकती है। अपील करते हुए सीएम ने कहा कि हम सभी एक जिम्मेवार नागरिक बनें तथा इस लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave A Comment