Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



नेक कार्य : बालिकाओं को बांटी कापी, किताबें व लेखन सामग्री

हरिद्वार । बेटी दिवस के अवसर पर वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के संयोजन में बैरागी कैंप स्थित बजरीवाला में गरीब, असहाय परिवारों की बालिकाओं को सेनेटाइजर, मास्क, बिस्कुट, चाकलेट, कापी किताबें व लेखन सामग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन को लेकर अभिभावकों को जागरूक भी किया गया। संगठन के अध्यक्ष विशाल गर्ग ने कहा कि बेटियां समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। बेटियों का लालन पालन समान रूप से किया जाना चाहिए। भारतवर्ष में बेटियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। बेटियों की सुरक्षा का दायित्व प्रत्येक नागरिक को उठाना चाहिए। निम्न स्तर का जीवन यापन कर रहे परिवारों को मदद पहुंचाने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। राज्य एवं केंद्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का प्रचार प्रसार देश भर में कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से ही बेटियों का उत्थान किया जा सकता है। समान रूप से बेटियों को शिक्षा के अवसर प्राप्त होने चाहिए। महामंत्री राजीव गुप्ता ने कहा कि बेटा बेटी में किसी भी प्रकार की कोई असमानता ना रखें। दोनों की परवरिश समान रूप से की जानी चाहिए। उन्होंने बेटियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की। राजीव गुप्ता ने कहा कि वैश्य बंधु समाज बेटियों के अधिकारों को लेकर समाज में जनचेतना का अभियान भी चला रहा है। इस अवसर पर अनुपम अग्रवाल व विनीत ने बालिकाओं को खाद्य सामग्री वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave A Comment