Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



छोटे परदे पर उत्तराखंड की बेटियां प्रकृति और प्रज्ञा का जलवा, जानिए खबर

 

कलर्स पर बैरिस्टर बाबू में दोनों बहनों का सशक्त अभिनय

देहरादून । इन दिनों कलर्स पर बिग बाॅस के बाद सबसे अधिक चर्चा बैरिस्टर बाबू सीरियल की है। इस सीरियल का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। सीरियल में उत्तराखंड की दो जुड़वा बहनें प्रकृति और प्रज्ञा नौटियाल प्रमुख किरदार अदा कर रही हैं। टिहरी की ये बेटियां छोटे परदे पर पहले भी नामकरण और दिव्य दृष्टि में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। प्रकृति और प्रज्ञा ने बाॅलीवुड में अपनी जगह संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया है। प्रकृति के अनुसार जब वह स्कूल में थी तो नाटक में अभिनय करती थी। चंडीगढ़ में कालेज के दौरान थियेटर से जुड़ी। चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई में अभिनय का मौका मिला। प्रकृति ने कई विज्ञापनों, वीडियो एलबम, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हिन्दी फिल्म थोड़ी सी जिंदगी और रनिंग शादी में भी अभिनय किया। जल्द ही उनकी एक फिल्म श्रमन जोशी के साथ बबलू बैचलर रिलीज होने जा रही है। प्रकृति को अभिनय की सीख प्रकृति से ही मिली है। अपनी माटी और थाती से जुड़ी प्रकृति कहती है कि उसने गुजराती और पंजाबी वीडियो और सीरियल में भी काम किया है और उसे इस बात का मलाल है कि जब क्षेत्रीय भाषाओं से उसके पास अभिनय के आफर आते हैं तो उत्तराखंड से क्यों नहीं? वो कहती है कि उत्तराखंड की फिल्मों और वीडियो में काम करना चाहती है। उनके अनुसार उत्तराखंड में यदि सरकार फिल्म सिटी बनाए तो यहां के कलाकारों को मंच भी मिलेगा और रोजगार भी।

Leave A Comment