Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



देहरादून : भाजपा के प्रदेश कार्यालय भवन का हुआ शिलान्यास

देहरादून। देहरादून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय भवन का शिलान्यास राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रांतीय कार्यालय भविष्य के लिहाज से अति उपयोगी है और इसे 50 साल आगे के हिसाब से बनाया जाएगा। देशभर में पार्टीजनों के सहयोग से पार्टी कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इस दौरान नड्डा ने विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगर एक पार्टी का कार्यालय राजनेता के निवास स्थान से संचालित होता है तो इसका मतलब है कि पार्टी उस व्यक्ति की है। पर अन्य दलों के लिए ऐसा नहीं है। उनके मामले में परिवार पार्टी बन गया है। पर भाजपा के लिए पार्टी ही हमारा परिवार है। देहरादून के रिंग रोड में प्रदेश भाजपा का नया कार्यालय बनने जा रहा है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा, बात चाहे कांग्रेस की हो या फिर किसी भी क्षेत्रीय पार्टी की। सभी भाई-बहन, मां-बेटे की रक्षा करने में व्यस्त हैं। कहीं तो भतीजों के साथ अनबन चल रही है। परिवार ही उनके लिए पार्टी बन चुका है। देहरादून में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद तीरथ सिंह रावत व माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी आदि वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुडे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा, जो आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा। इस कार्यालय में कार्य संबंधी अपेक्षित कक्ष और सुविधाएं, तकनीकी उपकरण के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के आने पर उनके लिए अतिथि कक्षों समेत विभिन्न व्यवस्थाएं रहेंगी।

Leave A Comment