Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



देहरादून : बेटी ने माता-पिता का मकान व 23 लाख रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज

देहरादून । बेटी पहले सेवा करने के वादा कर बुजुर्ग माता-पिता को घर ले आई, लेकिन बाद में उन्हें मारपीट कर निकाल दिया। उसने अपने भांजे के साथ मिलकर धोखे से बुजुर्ग माता-पिता का मकान भी दान में लिखवा लिया। यही नहीं आरोप है कि उसने माता-पिता के 23 लाख रुपये भी हड़प लिए। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी 62 वर्षीय अमृत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बेटी हरजीत की शादी डोईवाला में हुई थी। उसके पति ने 2017 में आत्महत्या कर ली थी। अमृत कौर ने उसे 2017 में ही हर्रावाला में 27 लाख रुपये में जमीन बेची थी। यह पैसा उसके घर पर ही रखा हुआ था। आरोप है कि इस पैसे पर हरजीत की नजर थी। एक दिन वह उनके पास आई और किसी सोसाइटी में जमा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये ले गई। कहा कि इसका ब्याज वह हर महीने देती रहेगी। इसके कुछ दिन बाद हरजीत माता-पिता को सेवा के लिए अपने घर डोईवाला ले गई। लेकिन, यहां एक महीने बाद ही उसने दोनों को मारपीट कर निकाल दिया। इस बीच उसने कुछ कागजात पर उनके हस्ताक्षर भी कराए थे। वे दोनों फिर पटेलनगर वाले मकान में ही रहने लगे। बीते अगस्त महीने में हरजीत उनके घर आई और कहने लगी कि यह मकान उसके नाम हो गया है। उसके साथ उनका नाती अमन भी था। इसके बाद महिला ने अपने एक परिचित के माध्यम से रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी ली तो पता चला कि यह मकान उसकी बेटी ने धोखे से दान में लिखवा लिया है। इस मामले में हरजीत और उसके भांजे (वृद्धा का नाती) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि हरजीत जो 11 लाख रुपये जमा कराने के लिए ले गई थी, उनमें से छह लाख रुपये ही उसने उनके नाम पर जमा किए। जबकि, पांच लाख रुपये उसने अपनी बेटी के नाम कर दिए थे। यह सब पैसे भी उसने धोखाधड़ी कर निकाल लिए। यही नहीं पिता के खाते से भी 12 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए।

Leave A Comment