Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



एसिड अटैक पीडि़ता कविता बिष्ट महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी

kavita

एसिड अटैक पीडि़ता कविता बिष्ट उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। न्यू कैंट रोड़ स्थित सीएम आवास में उत्तराखंड के महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग तथा सिडकुल के सहयोग से ‘‘पावर फाउंडेशन’’ द्वारा संचालित जेंडर समानता पर राष्ट्रीय अभियान ‘‘वी मेन फाॅर जैंडर इक्वेलिटी’’ का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भरोसा दिलाया कि ‘‘वी मेन रियली सपोर्ट वूमेन इन उत्तराखंड। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन के साथ ही देश व समाज की मुख्य धारा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष तौर फोकस करना होगा। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भारतीय समाज व संस्कृति में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिया है। महिलाओं को मां, देवी व दुर्गा के रूप में देखा गया है। महिलाएं अपने परिवार को मजबूत करने के साथ ही अब समाज व देश को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। जब भी अवसर मिला है महिलाओं ने अपनी योग्यता को सिद्ध किया है। प्रकृति ने महिलाओं को यह अनूठी विशेषता दी है कि महिलाओं को जो भी उत्तरदायित्व सौंपा जाता है उसे वे पूरे परफेक्शन के साथ करती हैं। प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी इसका प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री रावत ने एसिड अटैक पीडि़ता कविता बिष्ट के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह के आत्मविश्वास के साथ संघर्ष किया और आज न केवल स्वावलम्बी हैं बल्कि दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं, वह दुर्गा का ही एक रूप है। उन्होंने राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए कविता बिष्ट को ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री रावत ने उपस्थित स्कूली छात्रों, पुलिस के जवानों व अन्य लोगों को महिलाओं का सम्मान करने व महिलाओं पर होने वाले अन्याय का प्रतिकार करने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के अभियानों से समाज प्रेरित होगा। उन्होंने राज्य के तेरह जिलों में तेरह डिग्री कालेजों में ‘‘जेंडर समानता’’ पर परिचर्चाएं आयोजित करने को कहा। सीएम ने कहा कि हमें महिला सशक्तिकरण व जेंडर समानता के लिए चार बातों पर फोकस करना होगा। पहला, महिलाओं को शिक्षित करना होगा। समाज में रोल माॅडल के तौर पर काम कर रही महिलाएं काॅलेजों व अन्य स्थानों पर जाकर अन्य महिलाओं में आत्मविश्वास उत्पन्न करें। दूसरा, पोष्टिक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमें प्रसन्नता है कि राज्य सरकार की पहल से कुछ जिलों में मातृत्व मृत्यु दर में कमी आई है। तीसरा, महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से उनके आर्थिक स्वावलम्बन पर भी ध्यान देना होगा। चतुर्थ, शासन व निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विकास की मुख्य धारा में लाना होगा।

Leave A Comment