इस व्यक्ति का 53 साल पहले गुम हुआ बटुआ अब मिला , जानिए खबर
जरा हटके कोना | 91 वर्षीय पॉल ग्रिशन अमेरिका के सैन डिएगो में रहने वाले है , उनका बटुआ इतने वर्षों से लापता था कि उन्हें उनकी याद तक नहीं रही गई थी। 30 जनवरी की सुबह जब ग्रिशन को इंटेक्र्तिकी में 53 साल पहले गुम हुआ बटुआ मिला तो वह फुले नहीं माए।ग्रिशन 1948 में बतौर मौसम ज्ञानी अमेरिका नौसेना से जुड़े थे। 1967 में ‘ऑपरेशन डीप फ्रिज’ के तहत उन्हें इंटेक्र्तिक भेजा गया था।1968 में उनका भूरे रंग का बटुआ खो गया था। इसमें नौसेना के उनके पहचानपत्र के साथ ‘एटॉमिक, बायोलॉजिकल एंड केमिकल वॉरफेयर पॉकेट रिफेन्स कार्ड’ भी मौजूद था। 2014 में रास आइलैंड स्थित मैकमडों स्टेशन में एक इमारत को ढहाने के दौरान यह बटुआ एक लॉकर के पीछे मिला। इसके बाद बटुए को उसके मालिक तक पहुंचाने का अभियान शुरू हो गया।





















