Breaking News:

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026



सीएम तीरथ द्वारा विभिन्न जिलों के लिए 114 करोड़ 14 लाख 69 हजार की कार्ययोजना की स्वीकृति की प्रदान

देहरादून | आज  सीएम तीरथ सिंह रावत द्वारा विभिन्न जिलों के लिए 114 करोड़ 14 लाख 69 हजार रुपये की कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की है

जनपद पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत विधानसभा यमकेश्वर में कुल रूपये 218.94 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत यमकेश्वर के विकासखण्ड द्वारीखाल में सिमलना बिचला से पोखरी तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 99.72 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड दुगड्डा में हनुमंती-घोटा-उमल्दा मोटर मार्ग के कि0मी0 3 से गुडखिला तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण) हेतु रूपये 50.89 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत द्वारीखाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 श्री अमर सिंह भण्डारी जी के पैतृक गांव सौड हेतु मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 33.70 लाख रूपये, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत मुख्य मार्ग (देवीखेत-जामल-डबोलीखाल) मोटर मार्ग से स्यालना गांव तक लिंक मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 34.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
श्रीनगर में राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड पाबौ में बी0आर0सी0 कोटली से कोटली गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य एवं 12 मी स्पान सेतु का निर्माण हेतु (प्रथम चरण) हेतु 33.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
चौबट्टाखाल में कुल रूपये 161.63 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में किर्खू-कोटा-पीपली मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 93.90 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल में चौखाल-भगवतीतलैया-कमलिया-सराईखेत मोटर मार्ग क कि0मी0 5 में 18 मीटर स्पान आर0सी0सी0 मोटर सेतु का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 4.50 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर में खलेऊ-पीपली-कुमराड़ी-सालकोट मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 63.23 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में पौड़ी-ल्वाली मोटर मार्ग के कि0मी0 13 से नौटियालगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु रूपये 27.33 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जनपद चमोली

जनपद चमोली के अन्तर्गत विधानसभा ब्रदीनाथ में कुल रूपये 197.66 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखरी में चोपड़ा-हरिशंकर मोटर मार्ग से नखोलियाना-पोखरी तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 78.18 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत बद्रीनाथ धाम में बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 119.48 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा क्षेत्र थराली में कुल रूपये 129.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत खम्पाधार-चिडीन्गा मोटर मार्ग के कि0मी0 03 से सब्जी तोक तल्ला ग्वाल्दम तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण हेतु रूपये 27.16 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड थराली में पी0एम0जी0एस0वाई0 द्वारा निर्मित कुलसारी-रामपुर मोटर मार्ग के रामपुर से नौणा-बज्वाड़ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य(प्रथम चरण हेतु रूपये 18.32 लाख), राज्य योजना के अंतर्गत विकासखण्ड नारायणबगड़ में पी.एम.जी.एस.वाई. मार्ग परखाल-ईडा के नागाड़ गधेरे से ग्राम सणकोट के तोक देवार होते हुए रा0 उच्चतर माध्यमिक स्कूल सणकोट तक 03 कि0मी0 मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण हेतु 26.40 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड नारायणबगड़ के अन्तर्गत बनेला-सिमली मोटर मार्ग के सिमली गधेरे मोटर पुल से ग्राम केई तक 2.50 कि0मी0 मोटर मार्ग निर्माण कार्य (प्रथम चरण हेतु 22.90 लाख), राज्य योजना के अंतर्गत विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत थराली-पैनगढ़ मोटर मार्ग से ग्राम पंचायत देवलग्वाड़ के भैतोली तोक एवं ग्राम पंचायत सुनाउ तल्ला के कैनूड तोक लिंक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (प्रथम चरण) हेतु 35.04 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं। थराली के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड घाट अन्तर्गत नन्दप्रयाग – घाट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य(द्वितीय चरण) हेतु 220 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। कर्णप्रयाग में मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विकासखण्ड घाट के अन्तर्गत नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य हेतु 220 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद बागेश्वर

मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में कंधार-पत्थरखानी मोटर मार्ग को आगे बढ़ाते हुए तल्लाधर होते हुए ग्वालदम तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू 91.18 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद बागेश्वर के तहत कपकोट में कुल रूपये 234.30 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत देवीनगर-धामपुर से तुसरेणा-ठॉगा तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य हेतु 97.10 लाख रूपये, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत मनकोट मोटर मार्ग से बसेत मोटर का निर्माण कार्य हेतु 68.44 लाख रूपये, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत कर्मी बघर ढोक्टीगांव तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 68.76 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। बागेश्वर में कुल 139.26 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत सनेती-बैकोड़ी मोटर मार्ग का सनगाड तक विस्तार कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) हेतु 67.80 लाख रूपये की स्वीकृति, मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र- कपकोट में खडलेख-भनार मोटर मार्ग के कि0मी० 10 से आगे धमरघर-माजखेत मोटर मार्ग के घुरडिया बैण्ड तक मिलान हेतु मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य हेतु 71.46 रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

जनपद हरिद्वार

जनपद हरिद्वार के तहत विधानसभा क्षेत्र खानपुर में कुल रूपये 99.92 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम राज विहार कालोनी की आन्तरिक सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य(द्वितीय चरण हेतु 71.47 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र-खानपुर के आदर्श शिवाजी नगर में गौर सिंह भण्डारी के मकान से बच्ची सिंह के मकान की ओर व राजेन्द्र पुजारा के मकान से भूपेन्द्र यादव के घर की ओर सी0सी0 इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण का कार्य(द्वितीय चरण हेतु रूपये 28.45 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र मंगलौर में कुल रूपये 212.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम मन्नाखेड़ी के आन्तरिक मार्गों का सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स/पी0सी0 द्वारा निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 88.76 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम लिब्बरहेड़ी-भरतपुर में देवभूमि पब्लिक स्कूल के समीप नहर की ओर बाईपास तक (नहर की मंखी) सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 63.09 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम टाण्डा भनेड़ा में आन्तरिक मार्गों का सी0सी0 इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य(द्वितीय चरण) हेतु रूपये 60.98 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। खानपुर में राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र-खानपुर के अन्तर्गत ग्राम हज्जरपुर में आन्तरिक मार्गो पर खडण्जा मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 44.37 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जनपद नैनीताल

जनपद नैनीताल के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र रामनगर में कुल रूपये 293.99 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें राज्य योजना के अन्तर्गत कालूसिद्ध मंदिर से चैनपुरी(वन विभाग चौकी) तक मार्ग का पी0सी0 द्वारा सुधार कार्य (द्वितीय चरण) हेतु 42.83 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत एन0एच0-121 से मानसरोवर कालौनी (प्रेम चुनरिया के पास) मोटर मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 44.52 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत पीरूमदारा साईं मन्दिर के विपरीत ब्रदी विहार-द्वितीय में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 43.23 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर में उदयपुरी चोपड़ा पार्वती धाम कालोनी में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 44.87 लाख रूपये, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के अन्तर्गत पीरूमदारा में शान्तिकुंज में फेज -1 में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु रूपये 55.50 लाख, राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के अन्तर्गत पीरूमदारा गायत्री विहार में मार्ग का निर्माण कार्य (द्वितीय चरण हेतु रूपये 35.42 लाख), राज्य योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड रामनगर के अन्तर्गत चिल्किया में स्थित पावर हाउस के बांयी ओर मार्ग का निर्माण कार्य(द्वितीय चरण हेतु 27.62 लाख) की स्वीकृति प्रदान की गई है, वही देहरादून, उधमसिंहनगर,  टिहरी, चम्पावत, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में भी कार्ययोजनाओं हेतु अलग अलग धनराशि सीएम द्वारा स्वीकृत किये गए है |

Leave A Comment