Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड : 90 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़े गए 110 कैदी

देहरादून । सिविल जज सी0डि0 व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कोविड-19 महामारी के चलते प्रत्येक राज्य में उच्च स्तरीय समिति गठन किए जाने हेतु दिए गए आदेशों के अनुपालन में उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को अध्यक्ष, प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक जिला कारागार को सदस्य नामित किया गया है।
समिति द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सजायाफ्ता कैदी जो कि समिति द्वारा चयन किए गए हैं उनको 90 दिन के पैरोल दी जाएगी तथा उनको 90 दिन की अंतिरिम जमानत पर छोड़ा जाएगा। कोविड महामारी के दृष्टिगत पैरोल अवधि बढाने पर समिति द्वारा विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो कैदी बीमार है अथवा जिनके उपर 01 से अधिक मुकदमें है या एन.डी.पी.एस के मुकदमों के अन्तर्गत विचाराधीन है, जो विचारधीन बंदी 75 प्रतिशत सजा काट चुके हैं एवं जिनका व्यवहार उत्तम है उनको छोड़ने का निर्णय  समिति  की अग्रिम बैठक में लिया जाएगा। अंतरिम जमानत हेतु प्रार्थना पत्र जिला कारागार देहरादून के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के माध्यम से सम्बन्धित नयायालय को प्रेषित किए जाएंगे तथा न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा कि वह अभियुक्त को व्यक्तिगत मुचलके पर बिना जमानती छोड़ दें। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा पैरोल पर छुटे हुए कैदियोंध्बदिंयों को उनके गन्तव्य स्थान पर जाने हेतु जिला प्रशासन से सहयोग किया जाएगा। माननीय उच्च स्तरीय समिति के निर्देशानसुार महामारी के प्रथम चरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2020 में जिला कारागार देहरादून में निरूद्ध 104 विचाराधीन बंदियों को अन्तरिम जमानत पर एवं 23 सिद्धदोष बंदियों को पैरोल पर विधिनुसार रिहा किया गया था। जिला कारागार में निरूद्ध 07 साल से कम की सजा वाले बंदियों की सूची एवं जिला कारागार देहरादून द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण मांगा गया, जिसके क्रम में जिला कारागार देहरादून द्वारा अवगत कराया गया है कि  148 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर एवं 15 सिद्धदोष बन्दियों को पैरोल पर विधिनुसार रिहा किया जाना है।
उक्त के क्रम में आज जिला कारागार देहरादून में निरूद्ध 163 कैदियों में से 105 विचाराधीन बंदियों कों 90 दिन की अंतरिम जमानत पर एवं 05 सिद्धदोष बन्दियों को 90 दिन के पैरोल पर उनका पूर्ण चिकित्सकीय परीक्षण के उपरान्त रिहा कर दिया गया है। अन्य विचारधीन बंदियों को रिहा किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। विचाराधीन बंदियों की चिकित्सा परीक्षण किए जाने के लिए आवश्यक चिकित्सा कीट उपलब्ध कराए जाने एवं टीकाकरण किए जाने हेतु जिला कारागार में शिविर भी लगाए जा रहे हैं ताकि कोरोना महामारी को बंदियों में फैलने से रोका जा सके।

Leave A Comment