Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



जैन समाज में इस दिन का विशेष महत्व , जानिए खबर

देहरादून | आज श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व यह जैन धर्म में ज्येष्ठ माह ,शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान महावीर के दर्शन को पहली बार लिखित ग्रंथ के रूप में प्रस्तुत किया गया था पहले भगवान महावीर केवल उपदेश देते थे और उनके प्रमुख शिष्य गणधर उसे सभी को समझाते थे क्योंकि तब महावीर की वाणी को लिखने की परंपरा नहीं थी उसे सुनकर ही स्मरण किया जाता था इसलिए उसका नाम श्रुत था जैन समाज में इस दिन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में आज भारतीय जैन मिलन की शाखा की अध्यक्षा बीना जैन द्वारा जैन मिलन एकता ने गांधी रोड स्थित स्वाध्याय भवन में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया इस अवसर पर हमारे अपने विचार रखते हुए कहा कि यह बहुत विशेष पर्व है इस दिन पहली बार जैन धर्म ग्रंथ लिखा गया भगवान ने जो ज्ञान दिया अनेक आचार्यों ने श्रुत परंपरा के अंतर्गत जीवित रखा एक कथा के अनुसार 2000 वर्ष पूर्व जैन धर्म के वयोवृद्ध आचार्य रत्न 108 संत श्री धराचार्य को अचानक यह अनुभव हुआ कि उनके द्वारा अर्जित जैन धर्म का ज्ञान केवल उनकी वाणी तक सीमित है उन्होंने सोचा कि शिष्यों की स्मरण शक्ति कम होने पर ज्ञानवाणी नहीं बचेगी ऐसे में मेरे समाधि लेने से जैन धर्म का संपूर्ण ज्ञान खत्म हो जाएगा तब जैन आचार्य पुष्पदंत एवं भूतबली की षटखंडाआगम शास्त्र की रचना की इस समय जैन धर्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं इसे शुक्ल की पंचमी को प्रस्तुत किया गया इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही थी इस दिन से शुद्ध परंपरा को लिपिबद्ध परंपरा के प्रारंभ किया गया। आज के दिन सभी जैन बंधु जिनवाणी साज सज्जा पालकी यात्रा एवं जिनवाणी मां की पूजा की जाती है इस अवसर पर वंदना जैन ,प्रीति जैन, अनुभा जैन, कामना जैन, मधु जैन, मंजू जैन, सोनम जैन, रजनी जैन, हीरा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment