Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



राष्ट्र निर्माण पार्टी उत्तराखंड में लड़ेगी विधानसभा चुनाव, जानिए खबर

देहरादून | उत्तराखंड देवभूमि में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस व आप जैसी पार्टियों के विरूद्ध राष्ट्र निर्माण पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में भाग लेगी। यह घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं मध्य प्रदेश एवं गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, आसाम एवं दिल्ली में दी हैं, ने बताया कि उत्तराखंड को ही यह गौरव प्राप्त है कि यह आदि शंकराचार्य एवं महर्षि दयानंद जैसे महापुरुषों की तपोस्थली रही है। डा. कुमार ने कहा कि सबकी उन्नति में अपनी उन्नति यह हमारे राजनैतिक दर्शन का आधार है, जबकि अधिकांश राजनेता व पार्टियां अपना या अपनों के विकास में लगे हुए हैं। आप अपने आसपास नजर घुमाकर देख लें, आपको पता लग जाएगा कि किसने कितना विकास किया है। जैसा कि राष्ट्र निर्माण नाम से ही स्पष्ट है कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हैं और इसलिए राष्ट्र हित के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे। ऐसे कोई भी कार्य जिससे राष्ट्र की उन्नति बाधित होती हो, हम नहीं करेंगे। मैं उत्तराखंड वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी इस देवभूमि में दैवीय सांस्कृतिक मूल्यों की स्थापना के लिए कार्य करेगी। एक राष्ट्रीय पार्टी है जो मदरसे स्थापित करना चाहती है, जहां कंप्यूटर और कुरान शरीफ पढ़ाई जा सके। दूसरी पार्टी है जिनके नेता कहते हैं उनकी पार्टी मुसलमानों की पार्टी है। एक दिल्ली के नेता हैं जो अवैध बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं को संरक्षण देने में लगी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड की जनता तय करे कि वे देवभूमि को क्या बनाना चाहते हैं ? वर्तमान में उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता बनी हुई है। मुख्यमंत्री लगातार बदले जा रहे हैं। विकास का कार्य ठप्प है। उत्तराखंड का नौजवान बेरोजगार है। वे पहाड़ों से पलायन कर रहे हैं। इसके लिए बागवानी, औषधीय पौधे तथा जंगल और जल का संरक्षण करके इन पर आधारित उद्योग – धंधे स्थापित कर रोजगार प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा, न्याय तथा चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है। अतः 12वीं तक की शिक्षा, अति गंभीर रोगों को छोड़कर अन्य रोगों की चिकित्सा, कंपनी आदि के विवादों को छोड़कर न्याय व्यवस्था राज्य सरकार के व्यय पर उपलब्ध कराई जाएगी। विधायकों तथा सांसदों को दी जाने वाली पेंशन की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। “सरंक्षित ” प्रकृति एवं मानव केंद्रित विकास यह हमारा विकास का मॉडल है। पर्यावरण को बिना क्षति पहुंचाए प्रकृति का संदोहन करना तथा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आत्मिक विकास को सुनिश्चित करना यह हमारे शासन व्यवस्था का मुख्य कार्य होगा। मंदिरों को शासन के नियंत्रण से बाहर कर संतों एवं हिंदू समाज के नियंत्रण में दिया जाएगा। उनके माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का आधुनिक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। जहां वेद, उपनिषद के साथ.साथ कंप्यूटर आदि आधुनिक विषयों की शिक्षा दी जाएगी। राष्ट्र निर्माण पार्टी का प्रयत्न होगा भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था लागू करना, जिससे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके। आम जनता से अनुरोध है कि राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशियों का चयन कर अपने सपनों के उत्तराखंड के निर्माण में सहयोग दें।

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार, उत्तराखंड के प्रदेश अधिकारी अशोक सिंह रावत, आर्य प्रवीण वैदिक, प्रभात आर्य, अरविन्द शास्त्री, सोमदेव शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment