Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



दुबई से दून में चल रहा था क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा, पुलिस ने किया भंडाफोड

देहरादून । कोतवाली पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुबई से संचालित किये जा रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने देहराखास पटेलनगर से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 जीओ फाइबर, 6 मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने मुंबई स्थित 2 बैंकों में सट्टा की जमा किए गये 15 लाख रुपए को सीज कर दिया है।
पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि काली मंदिर देहराखास के निकट एकेडमी ऑफ क्रिएटिव ट्रेनिंग एण्ड स्किट की बिल्डिंग के द्वितीय तल फ्लोर पर कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे हैं। जिसमें ऑनलान ही पैसों का लेन-देन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित की। जिसके बाद टीम ने दबिश देकर सट्टे में लिप्त 2 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक का नाम मनीष और दूसरे का नाम प्रकाश सिंह है। दोनों अलग-अलग लैपटॉप पर क्रिकेट  वेबसाइटबेट9 डॉट कॉम खोलकर महादेव बुक होम पेज पर जाकर ग्राहकों को सट्टा खिलवा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिनमें से एक मोबाइल फोन में 102 रिफिल लिखा होना पाया गया। जिससे आरोपी सट्टा लगाने वाले ग्राहकों को वेबसाइट की जानकारी, डैमो व सट्टा लगाने के लिए रुपयों को आनलाइन जमा करने की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से दिया जाना पाया गया। दूसरे मोबाइल फोन पर 102 विड्राल लिखा पाया गया। जिसका इस्तेमाल आरोपी ग्राहक के सट्टा जीतने पर उनके खाते की जानकारी प्राप्त करने एवं उनकी खातों में रुपए जमा करने के लिए करते थे। 2 अन्य मोबाइल में से एक में आईसीआईसीआई बैंक का एप, जिसमें खाता एवरग्रीन एण्ड फूड वेजिटेबल नाम से तथा दूसरे फोन में एयू बैंक 0101 का एप था। जिसमें खाता ग्लोबल ट्रेडिंग के नाम से पाया गया।
आईसीआईसीआई बैंक खाते में आरोपियों द्वारा सट्टे से जमा की गयी कुल धनराशि 13,16,000 और एयू बैंक 0101 में कुल 2 लाख रुपए जमा थे। कमरे से अन्य दस्तावेज एक रजिस्टर एवं एक कॉपी जिसमें सट्टा का लेखा-जोखा था, पुलिस ने बरामद किया गया। सट्टे का संचालन लगातार 24 घंटे कुल 8 लोगों द्वारा किया जाता था। जिसमें ये 6-6 घंटे की शिफ्ट में 2-2 लोग मिलकर काम करते थे। इसके आलावा 3 अन्य को अपने नियंत्रण में 8 लोगों को सट्टा खिलाते पकड़ा गया। आरोपियों के दोनों अकाउंट मुंबई स्थित बैंक में हैं। जिनमें जमा सट्टे की कुल 15,26,000 जमा है। पुलिस ने इस खाते को सीज कर दिया है। सीओ सदर हिमांशु वर्मा ने बताया की दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दुबई से एक महादेव बुक नाम की कंपनी आनलाइन संचालित होती है। जिससे पूरे भारत में लगभग 150 सट्टा सेंटर चलवाये जा रहे हैं। यहां का सेंटर नम्बर 102 है। जिसके माध्यम से कई आनलाइन वेबसाइट जैसे स्काई एक्सचेंज 247 डॉट कॉम, क्रिकेट  वेबसाइटबेट9 डॉट कॉम, ग्राहकों को उपलब्ध करायी जाती है। वेबसाइट मे जाकर ग्राहक आनलाइन क्रिकेट मैच व कशीनों में सट्टा लगाते हैं। सीओ सदर ने बताया इनसे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें विदेश के कई बड़े गिरोह जुड़े होने की आशंका है। साथ ही बिल्डिंग में काम करने वाले 10 आरोपी फरार चल रहे हैं। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Comment