Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



गंगा हाफ मैराथन दौड़ में देहरादून के सुरेश पटेल को प्रथम स्थान

cm

गंगा हाफ मैराथन दौड़ को आम जनता का पूरा सहयोग मिलेगा। इस मैराथन दौड़ को प्रत्येक वर्ष व्यवस्थित तरीके से किया जायेगा। यह मैराथन दौड़ सामुहिक पहचान के रूप में जानी जायेगी जिसका मुख्य उद्देश्य जल बचाओ जीवन बचाओ के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जल बचाओ जीवन बचाओ, स्वच्छ गंगा स्वच्छ उत्तराखण्ड, गंगा हाफ मैराथन/रन फाॅर फन के शुभारम्भ के अवसर पर विकास भवन रोशनाबाद में कही। मुख्यमंत्री ने सभी धावकों की सफलता की कामना करते हुए उपस्थित जन समूह एवं धावकों को माॅ गंगा की स्वच्छता निर्मलता बनाये रखने तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने गंगा रन फाॅर फन गंगा हाफ मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह हाफ मेराथन दौड़ विकास भवन रोशनाबाद से प्रारम्भ होते हुए देवपुरा चैक से होते हुए सी.सी.आर पर समाप्त हुई। जिसमें सभी आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। गंगा हाफ मेराथन दौड़ पूर्ण होने के पश्चात मेला नियंत्रण भवन में धावको के पुरस्कार वितरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हाफ मैराथन/रन फाॅर फन का मुख्य उद्देश्य गंगा की सफाई, जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की ओर ध्यान आकर्षित करना और लोगों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कामना नहीं की जा सकती। इसलिए जल का संवर्द्धन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस हाॅफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य देश भर गंगा की स्वच्छता का संदेश देना एवं पर्यावरण की रक्षा करना है। इस दौड़ में देश भर से लगभग 800 धावकों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन अब प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय धावकों के साथ किया जायेगा। जिसमें बच्चे, नौजवान एवं बुजुर्ग हिस्सा लेंगे।

Leave A Comment