Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



आउट आॅफ द बाक्स जाकर काम करने वालो से ले प्रेरणा : रावत

cm

जो लोग आउट आॅफ द बाक्स जाकर काम करते हैं, और समाज के लिए कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास करते हैं, उनसे प्रेरणा प्राप्त की जानी चाहिए। मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में केन प्रोटेक्ट फाउंडेशन द्वारा महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता शिविर के समापन अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ‘आई केन डू’ की भावना से ही समाज में योगदान दिया जा सकता है। संस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों में जागरूकता का होना सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारियों के अभाव में बहुत सी बीमारियां जानलेवा बन जाती हैं। ब्रेस्ट केंसर ऐसी ही बीमारी है। इसका यदि जल्दी पता चल जाए तो इससे बचाव सम्भव है। परंतु भारत जैसे देशों में सामाजिक कारणों से यह नहीं हो पा रहा है। महिलाएं अपना पूरा जीवन अपने परिवार को समर्पित कर देती है और बीमारियों की जांच भी कराने से परहेज करती है कि कहीं इससे उनके परिवार पर बोझ न आ जाए। नियमित रूप से चैकअप कराया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश में तमाम कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी भी काफी कुछ किए जाने की सम्भावना है। इसमें निजी संस्थाओं का भी सहयोग भी लिया जा रहा है। केन प्रोटेक्शन फाउंडेशन की तरह ही अन्य संस्थाओं को आगे आकर इनके द्वारा प्रारम्भ किए गए मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए। संस्था के संरक्षक न्यूरो सर्जन डा.महेश कुडि़याल ने कहा कि ब्रेस्ट केंसर का अर्ली डिटेक्शन हो तो सफलता का प्रतिशत काफी अधिक रहता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नियमित तौर पर मेमोग्राफी टेस्ट कराना चाहिए। संस्था आने वाले समय में उत्तराखंड में अन्य विषयों पर भी जागरूकता अभियान चलाएगी। संस्था की अध्यक्ष डा.सुमिता प्रभाकर ने बताया कि भारत में गत वर्ष लगभग 2 लाख महिलाएं ब्रेस्ट केंसर से पीडि़त रही हैं इनमें से 70 हजार महिलाओं की मृत्यु हो गई। इसका बड़ा कारण यह रहा कि उन्हें इस रोग की जानकारी बहुत देर से पता चली। अमरीका में सफलता का प्रतिशत 90 प्रतिशत है जबकि भारत में सफलता का प्रतिशत तुलनातमक रूप से बहुत कम रहा है। यदि जागरूकता व चैकअप शिविरों का संचालन नियमित तौर पर किया जाता रहे तो बे्रस्ट केंसर की रोकथाम की जा सकती है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, महानिदेशक स्वास्थ्य डा.आरपी भट्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment