Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



कांग्रेस राज में जमकर हुए भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले : सतपाल महाराज

 

 

देहरादून/पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांग विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन को 1200 रुपए से बढ़ाकर 1500 करने के साथ-साथ भोजन माताओं, आशा और आंगनवाडी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1800 रूपये की बढ़ोत्तरी की है। सोमवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत नौगांवखाल, रणस्वा, धरासू और तुन्नाखाल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान उन्होने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का जो कि मेरा वर्षों पुराना स्वप्न था वह आज पूरा हो रहा है। जबकि कांग्रेस राज प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले होते रहे हैं। सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार की धनराशि की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई स्टेज-3 के तहत 7 मोटर मार्गाे जिनकी लंबाई 65.75 किमी है की सैद्धांतिक स्वीकृति के पश्चात डीपीआर गठन की कार्यवाही की जा रही है और दुधारखाल-रीठाखाल के मध्य नयार नदी पर 9 करोड़ की लागत से मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी श्री महाराज ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 करोड़ 84 लाख 83 हजार की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई जिनसे 210 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी कई योजनाओं पर कार्य किया जाना है। भारतीय जनता पार्टी ष्सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की  चिंता करती है। हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ समृद्धशाली राष्ट्रों की श्रेणी खड़ा हो चुका है।
सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के बणेथ वैण्ड और रिंगवाडी में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने टोपरिया, भदमोली, खतिगांव, मलेथा, गुराण तल्ला, गुराण मल्ला, सुनाहलाई और स्योली में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी वीरोंखाल मण्डल के कोठिला, ढुलखोली, भटवाडो, घनश्याली, कोलरी, तलाई और घोडियाणा में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट मांगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Leave A Comment