Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखंड : वोटिंग को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह

देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उत्तरकाशी जिले में बुजुर्ग मतदाता स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रयालाल राही को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त स्वयं सेवक मातली से डोली द्वारा जुणगा गांव बूथ पर मतदान कराने के लिए ले जाया गया। उन्होंने मतदान करने के बाद लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान जरूर करें। लोकतंत्र की मजबूती और एक अच्छी सरकार के लिए मतदान बहुत-बहुत जरूरी है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कुल 1,556 शतायु वोटर रजिस्टर्ड हैं। मासों चौथन थलीसैंण में 105 वर्षीय महिला ने भी मतदान किया। कहा कि लोगों को जरूर-जरूर अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। उनके अनुसार, मतदान से ही अच्छा उम्मीदवार चुना जा सकता है, जिससे एक अच्छी सरकार बनेगी। अच्छी सरकार बनेगी तो देश और प्रदेश का विकास संभव हो पाएगा। देहरादून के राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नकरौंदा विधानसभा द्वारा 98 वर्षीय धर्म सिंह ने भी डाला वोट अपने पोते का सहारा लेकर बूथ तक आए। हल्द्वानी में 98 वर्ष की मुन्नी बेगम ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ नम्बर 119 राजकीय इण्टर कॉलेज बनभूलपुरा ( इन्दिरानगर ) में उन्होंने वोटिंग की। वह अब चलने फिरने में सक्षम नहीं हैं मुन्नी बेगम। सोमवार को विधानसभा चुनाव में बूथ संख्या 25  दुधला दयालवाला निवासी  108 वर्षीय शांति देवी ने अपनी चौथी पीढ़ी के साथ मतदान किया, अस्वस्थ होंने के बाद भी शांति देवी में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। उन्होंने अपने पुत्र केहर सिंह, पौत्र रतन सिंह, और प्रपौत्र मनोज सिंह के साथ अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
उन्होंने कहा लोकतंत्र ने हमे अपना मत देने का स्वतंत्र अधिकार दिया है जिसका सभी को प्रयोग करना चाहिए, शिक्षा और स्वास्थ्य में कुछ और बेहतर होगा जिसको लेकर हमने अपना वोट दिया है। श्रीनगर  नगर पालिका बूथ पर 102 साल के बुजुर्ग मातबर सिंह बिष्ट ने मतदान किया। उन्होंने भी वोटरों से अपील की है कि वह मतदान जरूर करें। रानीपुर विधानसभा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद नंबर एक में 85 वर्षीय मूर्ति के परिजन वोट डलवाने पहुंचे। मूर्तिदेवी काफी समय से बीमार चल रही है। हल्द्वानी में नई बस्ती ताज मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद अली जिनकी उम्र 116 साल है। मोहल्ले में लोग इनको गामा पहलवान के नाम से जानते हैं उन्होंने अंग्रेजों से देश को आजाद होते हुए देखा है और लगभग आधी उम्र हो गई वोट डालते हुए आज अपने पोते मोहम्मद अशफाक गफ्फार के साथ वोट डालकर आए हैं।

Leave A Comment