Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



जरा हटके : बुज़ुर्ग ने युवक पर सम्बन्ध बनाने पर करता था मजबूर, युवक ने की बुज़ुर्ग की हत्या, गिरफ्तार

 

देहरादून। करनपुर बाजार में करीब दो महीने पहले हुए वन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या के आरोपित को उत्तराखंड पुलिस ने शनिवार को भिवाड़ी अलवर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे बुजुर्ग व आरोपित के बीच अप्राकृतिक संबंध सामने आए हैं। डालनवाला कोवताली के इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि एक अप्रैल को बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार जयसवाल का शव करनपुर बाजार में स्थित उनके घर के अंदर से मिला था।बुजुर्ग 25 सालों से अपने परिवार से अलग करनपुर स्थित आवास में अकेले रह रहा था। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक अप्रैल को एक संदिग्ध मकान से बाहर आते हुए दिखाई दे रहा था। मृतक के घर पर निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से जानकारी लेने पर उन्होंने व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार के रूप में बताई, जिसको मृतक अपना भतीजा बताता था। मृतक की काल डिटेल की जांच करने पर राहुल कुमार निवासी ग्राम नगला फौजदार जिला भरतपुर राजस्थान का घटना में शामिल होने का पता चला। पुलिस ने अलवर में आरोपित के घर पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया गया था। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपित को भिवाड़ी जिला अलवर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर भट्ट के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बुजुर्ग सुरेंद्र कुमार जयसवाल से उसकी पहचान करीब पांच-छह साल पूर्व गोवर्धन मथुरा में हुई थी। इस दौरान मथुरा में मृतक सुरेंद्र सिंह ने राहुल को गलत काम करवाने का दबाव बनाया और इसके एवज में रुपये भी दिए। राहुल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह इस काम के लिए तैयार हो गया।तीन-चार महीने पहले राहुल काम की तलाश में हरिद्वार आया व सिडकुल में मजदूरी करने लगा। इसके बाद भी बुजुर्ग उसे ब्लैकमेल करने लगा। 30 मार्च को बुजुर्ग ने राहुल पर दबाव बनाकर देहरादून बुलाया और एक अप्रैल को जब राहुल काम पर जाने लगे तो बुजुर्ग ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाया। गुस्से में आकर आरोपित ने बैग के फीते से बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।बुजुर्ग की राहुल के साथ इतनी नजदीकियां बढ़ गई थी कि वह उसके बिना नहीं रह पाते थे। कुछ समय पहले जब राहुल ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो बुजुर्ग राहुल के घर राजस्थान पहुंच गया। संबंध नहीं बनाने पर गांव वालों के सामने बदनाम करने की धमकी दी।

Leave A Comment