Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



नि:शुल्क विधिक सहायता की हो सभी को जानकारी, जानिए खबर

 

टिहरी /देहरादून | आज दिनांक 24 जुलाई रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर के सेमिनार हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,नई टिहरी द्वारा आयोजित बृहद जागरूकता शिविर का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात बाल कल्याण योजना, महिलाओं के अधिकारों के बारे में विभिन्न कानूनों की जानकारी, शिक्षा के अधिकार से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के बारे में। जानकारी, चिकित्सा से संबंधित सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को जानजारी ,वन स्टॉप सेंटर द्वारा विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी, एसिड अटैक पीड़िता को सरकार द्वारा मिलने वाले नि:शुल्क सहायता के बारे में जानकारी तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में भी विस्तार पूर्वक व्याख्यान समस्त जनता को विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा तथा टिहरी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा दिया गया। तत्पश्चात टिहरी कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम ,1987 को विस्तार पूर्वक बताया तथा यह भी बताया कि यह अधिनियम किस प्रकार से नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है तथा कौन लोग नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं ।तत्पश्चात टिहरी कोर्ट के फैमिली जज श्री प्रदीप कुमार मणि जी ने महिलाओं से संबंधित कानूनों को विस्तार से बताया ।उन्होंने भरण पोषण से संबंधित कानूनों के बारे में भी चर्चा की । तत्पश्चात विधि विभाग के विभागाध्यक्ष व डीन प्रो. ए.के. पांडेय जी ने यह बताया कि विधिक जागरूकता शिविर से आम नागरिकों को बहुत सी विधिक जानकारी मिलती है ।ऐसे शिविर का आयोजन समय समय पर अवश्य किया जाना चाहिए ।उन्होंने विधि विभाग द्वारा संचालित लीगल ऐड सेंटर द्वारा समय समय पर किये जा रहे विधिक जागरूकता संबधी कार्यों के बारे में भी बताया। तत्पश्चात परिसर निदेशक प्रो ए. ए. बौड़ाई जी ने यह कहा कि इस बृहद शिविर के आयोजन से टिहरी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं को बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,नई टिहरी द्वारा जागरूक करना और उनके बारे में बताना एक अच्छा कदम है ।कानून की जानकारी के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं से भी जो लाभ मिलता है वह लेना चाहिए ।विधिक सेवा शिविर के माध्यम से इन योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जाना बहुत ही अच्छा कार्य है। अंत में इस कार्यक्रम के मुख्य अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुज कुमार संगल ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षरता शिविर समय-समय पर आयोजित कर नागरिकों को कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है और लोग कानून के बारे में जागरूक भी हो रहे हैं तथा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं को भी शिविर के माध्यम से लोगो को बताया जा रहा है तथा लोग इससे लाभान्वित भी हो रहे हैं ।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन कर रहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,नई टिहरी की सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती ममता पंत द्वारा किया गया ।इस जागरूकता शिविर कार्यक्रम में विभिन्न विभागों जिसमे पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग ,वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग आंगनबाड़ी महिला बाल विकास विभाग ,बाल कल्याण विभाग आदि , बच्चों द्वारा निर्मित कई सारी उत्पादों को सेमिनार हाल के बाहर स्टाल लगाए गए थे इन स्टालों से सभी व्यक्ति जो शिविर में आए हुए थे लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की तरफ से योग्य व्यक्तियों को बूस्टर डोज भी नि:शुल्क लगाया गया ।सभी लोगों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा बूस्टर डोज भीड़ बढ़ जाने के कारण देर तक लगाए गए ।नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा परीक्षण भी लोगों का किया गया इसमें आंखो का परीक्षण किया गया ,नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया ,न्यायालय में लंबित वादों से संबंधित जानकारी भी स्टाल के माध्यम से शिविर में दी गई ।इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए विभिन पदाधिकारी , पुलिस अधिकारी, टिहरी बार के वर्तमान अध्यक्ष व सचिव ,टिहरी कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गण ,परिसर के उप मुख्य छात्र अधिष्ठाता कल्याण व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एम. एम. एस. नेगी ,रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीणा जोशी, विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर तथा लीगल एड सेंटर के संयोजक डॉ एस.के. चतुर्वेदी ,डॉ हिमानी बिष्ट व हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनूप सेमवाल अन्य विभागों के शिक्षक, कर्मचारीगण , विधि विभाग व अन्य विभागों के शोधार्थी,समस्त छात्र-छात्राएं व सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment