Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सुविधा : जेपी हॉस्पिटल दून के अरिहन्त हॉस्पिटल में आयोजित करेगा लिवर ओपीडी सेवाएं

 

देहरादून। लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए जेपी हॉस्पिटल नोएडा ने देहरादून में लिवर रोगों के लिए व्यापक ओपीडी सेवाओं की शुरूआत की है। सभी को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पिटल के मिशन के तहत ये ओपीडी सेवाएं शुरू की गई हैं। जेपी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराएंगे। एडिशनल डायरेक्टर, डिपार्टमेन्ट ऑफ लिवर ट्रांसप्लान्ट एण्ड सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलोजी, जेपी हॉस्पिटल डॉ पुनीत सिंगला ने कहा कि जब लिवर ठीक तरह से काम करता है तो खून साफ होता है, यह भोजन को पचाने और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को ऐसे उत्पादों में बदलता है जो शरीर की सही कार्यप्रणाली के लिए ज़रूरी हैं, ऐसे में यह शरीर के मेटाबोलिज़्म और इम्यून सिस्टम को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज के दौर में जीवनशैली में आए बदलावों, पश्चिमी आहार के बढ़ते चलन, गतिहीन जीवनशैली और एल्कॉहल के सेवन की वजह से भारत में लिवर रोगों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं।’ हर साल भारत में लाखों लोग लिवर रोगों का शिकार होते हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह मृत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण है। भारत में लिवर रोगों का बोझ बहुत अधिक है। 2015 में दुनिया भर में लिवर रोगों के कारण हुई 2 मिलियन मौतों में से 18.3 फीसदी मौतें भारत में हुईं। ‘लिवर रोगों पर नियन्त्रण की बात करें तों जीवनशैली में कुछ बदलाव लाना बहुत ज़रूरी होता है जैसे वज़न कम करना, कॉलेस्ट्रॉल कम करना। आहार में बदलाव लाकर और नियमित व्यायाम के द्वारा आप नॉन-एल्कॉहलिक फैटीलिवर रोग का प्रबन्धन कर सकते हैं। एल्कॉहल लिवर की कोशिकाओं के लिए ज़हर की तरह काम करती है और लिवर में सूजन एवं लिवर हेपेटाइटिस का कारण बन सकती है।’ डॉ अभिषेक अग्रवाल, कन्सलटेन्ट डिपार्टमेन्ट ऑफ लिवर ट्रांसप्लान्ट एण्ड सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलोजी ने कहा। ‘जेपी हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, क्योंकि इससे देहरादून की चिकित्सा प्रणाली में सुधार आएगा और मरीज़ों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी। हमें उम्मीद है कि एक दूसरे के साथ मिलकर हम क्षेत्र के लोगों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।’ डॉ अभिषेक जैन, डायरेक्टर, अरिहन्त हॉस्पिटल ने कहा। जेपी हॉस्पिटल  अपने अनुभवी डॉक्टरों और आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी के साथ मरीज़ों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाता है। अपनी स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार लाते हुए यह अस्पताल मरीज़ों को उपचार के सर्वश्रेष्ठ विकल्प उपलब्ध कराता है, जिससे उन्हें विश्वस्तर के समकक्ष परिणाम मिलते हैं।

Leave A Comment