Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



हॉफ मैराथन में पंवार व शोभा ने मारी बाजी

ev

देहरादून। मसूरी विन्टरलाइन कार्निवाल में आज मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन एवं मसूरी महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित हाॅफ मैराथन बालक वर्ग में घनानंद राजकीय इंटर कालेज के विपुल पंवार ने व बालिका वर्ग में एमपीजी कालेज की शोभा राणा ने पहला स्थान हासिल किया। गढ़वाल टैरेस से हाॅफ मैराथन को उत्तराखंड संस्कृति संवर्धन एवं मेला वर्गीकरण समिति के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने हरी झंडी दिखा कर शुरू करवाया। जो मालरोड, ग्रीन चैक, कैमल्स बैकरोड, लाइब्रेरी, अकादमी गेट, कंपनी बाग, हाथीपांव होते हुए जार्ज एवरेस्ट के विशिंग वैल तक गई व वहां से वापस लौटी। हाॅफ मैराथन बालक वर्ग में घनानदं के विपुल पंवार ने एक घंटा 27 मिनट 23 सेंकेड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान बनाया। एक घंटा 32 मिनट 36 सेंकेंड में दौड़ पूरी कर सलीम अंसारी लक्ष्मण विद्यालय देहरादून ने दूसरा, एक घंटा 33मिनट 29 सेंकेड में दौड़ पूरी कर एसजीआरआर देहरादून के अंकित ठाकुर ने तीसरा, एक घंटा 35 मिनट 3 सेंकेंड में दूरी तय कर एमपीजी कालेज के नवराज ने चैथा व डीएवी देहरादून के शुभम डोडवाल ने पांचवा स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग क्रास कंट्री दौड़ 11 किमी. में घनानंद के विपिन ने पहला, घनानंद के ही सागर ने दूसरा, निर्मला इंटर कालेज के शुभम मेलवान ने तीसरा, सेंट लारेंस के रंजीत ने चैथा व एसजीआरआर देहरादून के परिवेश ने पांचवा स्थान हासिल किया। 6 किमी. क्रास कंट्री बालक वर्ग में आरएन भार्गव इंटर कालेज के विनोद ने पहला, एसजीआरआर के अभिशेक ने दूसरा, अमन चैहान ने तीसरा, केम्पटी के सूरज पंवार ने चैथा व घनानंद के अरविंद ने पांचवा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग हाॅफ मैराथन में एमपीजी कालेज की शोभा राणा ने एक घंटा 48मिनट 17 सेंकेड में दौड़ पूरी कर पहला, सनातन धर्म गल्र्स इंटर कालेज की काजल ने एक घंटा 48 मिनट 46 सेंकेंड दूसरा, गंगा मनीपाल इंस्टीटयूट एक घंटा 58 मिनट 34 सेंकेंड तीसरा, सनातन धर्म गल्र्स इटर कालेज की भारती रौंछेला 2 घंटे 4 मिनट 3 सेंकेड चैथा व मसूरी गल्र्स इंटर कालेज की राधा ने 2 घंटे 15 मिनट पांचवें स्थान पर रही। बालिका वर्ग 11 किमी. क्रास कंट्री में पूजा मेलवान सनातन ने पहला, सनातन की ही शीतल ने दूसरा, बबीता मसूरी गल्र्स ने तीसरा, आशा मसूरी गल्र्स ने चैथा व संगीता मसूरी गल्र्स ने पांचवा स्थान हासिल किया। 6 किमी बालिका में केम्प्टी की नीतू ने पहला, सनातन की आशा ने दूसरा, मसूरी गल्र्स की हर्शी ने तीसरा, मसूरी गल्र्स की काजल ने चैथा व सनातन की पवना ने पांचवा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मुख्य अतिथि एसडीएम स्वाति भदौरिया एवं उत्तराखंड पर्यटन विकास परिशद के सदस्य संदीप साहनी ने पुरस्कार प्रदान किए गये हाॅफ मैराथन व 11 किमी दौड़ के पहले पांच स्थान प्राप्त करने वालों को नकद राशि के साथ प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गये। कार्यक्र्रम का संचालन अनुत तायल ने किया। इस मौके पर मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस नेगी, रूपचंद, नंद लाल, मनुज अग्रवाल, सुरेश गोयल, रफीक अहमद, सूरत सिंह, बिजेंद्र पुंडीर, कविता नेगी, इंदु उनियाल, शैलेंद्र बिश्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Comment