Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



किसी भी नदी में मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी : डीएम हरिद्वार

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला गंगा संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिन्दओं को चर्चा के लिए सदस्य संयोजक, जिला गंगा संरक्षण समिति मयंक शेखर झा ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाले गणेश उत्सव, दुर्गा पूजा आदि उत्सवों के दौरान गंगा में मूर्तियों के विसर्जन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने निर्देश दिए कि किसी भी नदी में मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर इसका उल्लंघन होता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा वे दण्ड के भागीदार होंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जो स्थान चिन्हित हैं, उनके अलावा अन्य स्थानों को भी चिन्हित कर लिया जाए तथा पहले की अपेक्षा अधिक प्रतिमा विसर्जन कुण्ड बनाए जाएं, जहां पर सभी प्रकार की पर्याप्त व्यवस्थाएं होंगी तथा श्रद्धालु आस्था के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने बैठक में कस्सावान नाला, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, गंगा के किनारे आर्गेनिक खेती, गंगा घाटों में स्थापित चेंजिंग रूम की साफ-सफाई, विभिन्न गंगा घाटों एवं नालों पर हुए अतिक्रमण, नालों की सफाई आदि के बारे में विस्तृत विचार-विमर्श कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्यारे लाल शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, सह संयोजक नमामि गंगे विचार मंच शिखर पालीवाल, जिला गंगा संरक्षण समिति से जुड़े स्वयंसेवी संगठन, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment