Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



जरूरतमंद बच्चों के लिए मसीहा हैं सिपाही विकास कुमार

 

5 गांवों में गरीब बच्चों का भविष्य बना रहे उज्ज्वल 

सहारनपुर | सहारनपुर के गांव कुरलकी खुर्द के रहने वाले सिपाही विकास कुमार पुलिस में भर्ती होने से पहले गरीब बच्चों में शिक्षा की अलख जगाते आ रहे हैं | 2014 से विकास कुमार ने अपने गांव में ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया जो गरीबी के चलते स्कूलों में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे | वह किताबों का खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे या ऐसे बच्चे जो पढ़ने के बाद ट्यूशन का खर्च उठाने में सक्षम नही थे | उन्होंने इस मुहिम के जरिए ऐसे बच्चों को अपने साथ जोड़ा जो पढ़ना चाहते थे पर स्कूल नहीं जा पा रहे थे | धीरे-धीरे इन बच्चों की संख्या बढ़ने लगी तो उन्होंने फिर ऐसे लोगों को तलाश किया जो उनके जैसे हो और बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखते हो | 2016 में विकास कुमार शिक्षा की अलख जगाते जगाते पुलिस विभाग में भर्ती हो गए लेकिन उनका यह गरीब बच्चों को शिक्षा देने का जज्बा कम नहीं हुआ | उन्होंने अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से अंजाम देते हुए बाकी बचे समय में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य लगातार जारी रखा | पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद विकास कुमार की पहली पोस्टिंग बिजनौर जनपद में हुई | उनको कोतवाली शहर की आवास विकास पुलिस चौकी पर तैनाती मिली | यहां पर काशीराम कॉलोनी होने के चलते काफी गरीब बच्चे ऐसे थे जो शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे थे | तब इन्होंने अपनी पढ़ाई की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ऐसे बच्चों को बिजनौर में जोड़ना शुरु किया और करीब 30 से 35 बच्चे इनको ऐसे मिले और उन्होंने उन्हें पढ़ाना शुरू कर दिया | इसके साथ-साथ इन्होंने आस-पास के गांव में भी ऐसे बच्चों की तलाश की और धीरे-धीरे वो उन गांव में जाकर भी बच्चों को पढ़ाने लगे | सिपाही विकास कुमार का कहना है कि मेरा मकसद अधिक से अधिक गरीब बच्चों को शिक्षित बनाना है ताकि कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन बेकार है | जिसके जीवन में शिक्षा नहीं होती उसका जीवन अंधकारमय हो जाता है | इसी बात को ध्यान में रखकर हम अपनी पूरी टीम के साथ अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं | फिलहाल बिजनौर में 5 गांव में हमारी पाठशाला चल रही है जबकि इसके अलावा पीलीभीत सहारनपुर बुलंदशहर मेरठ सहित उत्तराखंड के कई गांव में उनके साथ ग्रुप में जुड़े उनके साथी ऐसी पाठशाला चलाकर बच्चों को ज्ञान बांट रहे हैं |

Leave A Comment