Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



2025 तक उत्तराखंड अग्रणी कैसे बनेगा परिभाषित करें मुख्यमंत्रीः आप

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस बयान एवं विजन पर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा है कि 2025 तक उत्तराखंड अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी हो भला वो कैसे अग्रणी राज्य हो सकता है ? उन्होंने ताजा सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि अभी हुए ताजा सर्वे में उत्तराखंड फिसड्डी रहा जो हमारे लिए शर्म की बात है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ जुमले देना ही जानती है इसलिए पहाड़ की भोली भाली जनता को अंधेरे में रखने का काम कर रही है जबकि स्थिति बिल्कुल विपरीत है कि स्वास्थ्य विभाग एवं उत्तराखंड के हॉस्पिटल जहां ना चिकित्सक हैं ना ही बेड और ना ही सुपर स्पेशलिटी सर्विसेस उन्होंने कहा इस प्रकार की बचकानी बातें करना धामी जी की पुरानी आदत है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रदेश में महिला सुरक्षित ना हो एवं प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ शोषण, व्यभिचार और हिंसा के मामले सामने आते हो एवं उनमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की संलिप्तता जनता के सामने प्रदर्शित होती हो भला ऐसा प्रदेश 2025 में अग्रणी कैसे हो सकता है ? उन्होंने अंकिता भंडारी मामले का ताजा उदाहरण देते हुए कहा की सरकार ने इस मामले को पूरी तरह से दबा दिया है उन्होंने कहा ना सिर्फ सरकार के इशारे पर वंत्रा रिसोर्ट को खुर्दपुर कर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई बल्कि इसमें संलिप्त भाजपा के वीआईपी के नामों पर भी पर्दा डाला गया क्या ऐसे प्रदेश में जहां महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हूं उस प्रदेश को अग्रणी प्रदेश कहा जा सकता है। उन्होंने इसके अलावा भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी स्वीकार किया है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है उन्होंने कहा जिस प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर हो वह प्रदेश अग्रणी कैसे हो सकता है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर होने की बात स्वीकारी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नसीहत देते हुए कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा  स्वास्थ्य ,शिक्षा पर काम करें फिर अग्रणी प्रदेश की बात करें। उन्होंने प्रदेश के बंद पड़े सरकारी स्कूलों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले 5 वर्षों में ढाई हजार सरकारी स्कूल उत्तराखंड में बंद हुए हैं जो कि अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह है एवं सरकार के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है।

Leave A Comment