Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



दुःखद : अलग अलग घटनाओं में चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या को गले लगाया

 

रुद्रपुर। रुद्रपुर में दो महिलाओं, दिनेशपुर में एक राजमिस्त्री और किच्छा में एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जानकारी के अनुसार चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। रुद्रपुर के प्रीत विहार में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पीलीभीत निवासी 32 वर्षीय एक युवती का विवाह बिंदुखेड़ा में हुआ था। विवाह के बाद उसका एक बच्चा भी हुआ। इस बीच पति से विवाद के बाद वह गांव के ही रिश्ते के भतीजे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में प्रीत विहार में रहने लगी।
इस दौरान उनका एक पुत्र भी हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार शाम महिला अपने पुरुष साथ और पुत्र को मोमो खिलाने दुकान में ले गया थे। जहां से वापस आने के बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर महिला ने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। यह देख पति बच्चे को लेकर बिंदुखेड़ा चला गया। इसी बीच महिला कमरे में पहुंची और कपड़े का फंदा बनाकर लटक गयी। सोमवार सुबह जब पित घर पहुंचा तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर एसएसआई कमाल खान, रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या, एसआई राखी धौनी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई कमाल खान ने बताया कि महिला लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं दूसरी घटना ट्रांजिट कैंप की है। यहां अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से अनर्थपुर बहेड़ी, बरेली और हाल निवासी ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप संतोष सिंह राजमिस्त्री का काम करता है। 17 साल पहले उसका विवाह रूपा देवी के साथ हुआ था। संतान न होने के कारण कुछ साल पहले उन्होंने एक सात साल की पुत्री और तीन साल के पुत्र को गोद लिया था। रविवार रात को संतोष सिंह ने पत्नी रूपा देवी (39 वर्ष) से खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद वह घूमने चला गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच रूपा देवी ने दुपट्टे का फंदा बनाया और छत पर लगे लोहे के एंगल पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, दिनेशपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। विजयनगर दिनेशपुर निवासी कृष्णपद सरकार (45 वर्षीय) रविवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा वह फंदे पर लटका था।
परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का घर पर जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किच्छा के ग्राम गौरीकलां में मजदूर का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रामानंद (32) पुत्र मगरू प्रसाद निवासी ग्राम गौरीकलां खुरपिया फार्म दिहाड़ी मजूदरी करता था। एसएसआई सुनील सुतेड़ी ने बताया कि बीते रविवार को वह घर में झगड़ा कर सो गया था। रात्रि दस बजे बगल में सो रही उसकी पत्नी की आंख खुली तो उसने गमछे के फंदे से रामानंद को लटके देखा। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद सत्यता सामने आएगी।

Leave A Comment