Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



1000 TET प्रशिक्षु की भर्ती शीघ्र होगी : हरीश रावत

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र धारचूला के रा0ई0का0 बरम में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की समस्यायें सुनी गई। उन्होंने शिविर के माध्यम से बारी-बारी क्षेत्रीय जनता की समस्यायें सुनी तथा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया, कुछ समस्यायें जो क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित थी उनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविर में क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणाऐं भी की उन्होंने शिवर में उपस्थित क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा धारचूला क्षेत्रान्तर्गत शिक्षा के क्षेत्र में अनेक हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएण्ट काॅलेज खोले गये है, इसके अतिरिक्त यहां उच्चशिक्षा हेतु काॅलेज भी संचालित हैं उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि परिवार के जो बच्चे अब भी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे है उनके उन्नत भविष्य एवं आगे बढ़ने हेतु वह घर पर भी व्यक्तिगत रूप से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों की कमी है उन विद्यालायों में इस कमी को दूर करने हेतु प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों की नियुक्ति सरकार द्वारा की जा रही है शीघ्र ही सभी विद्यालयों में तैनाती हो जायेगी। उन्होंने कहा कि इस हेतु प्रदेश 1000 टी0ई0टी0 प्रशिक्षु की भर्ती शीघ्र ही की जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहतर कार्य किया गया है। सरकार द्वार गरीब परिवारों को विभिन्न पेंशन सहायता से लाभन्वित किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में लगभग 5 लाख, 76 हजार लोागों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है शीघ्र ही यह संख्या 07 लाख तक पहुंच जायेगी इस हेतु विभिन्न पेंशन योजनायें संचालित की गयी है। उन्होंने महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यस्था का एक मजबूत स्तम्भ मानते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनायें संचालित की जा रही है जो महिलायें दक्ष है उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने वि0स0 क्षेत्र धारचूला में ऐसी महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिये जाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिये।

Leave A Comment