Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सीएम घोषणाओं तक सीमित: कोश्यारी

bhagat-singh-koshiyari

देहरादून/मसूरी। उत्तराखण्ड नैनीताल के सांसद और उत्तराखण्ड पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मसूरी में दो दिवसीय दूर संचार की संसदीय समिति कि बैठक में शिरकत करने बुधवार को मसूरी पहुंचे। इस दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर वार करते हुए उनको ढपोल शंक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मात्र घोषणा तक सीमित होकर गये है। उनकी घोषणाओं में से एक भी धरातल पर नही दिख रही है। कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को कुम्भ के लिये क्यों पैसा चाहिये, जबकि पूर्व में हुए अर्धकुम्भ, कुम्भ में पहले की सभी स्थाई चीजे बन चुकी है। सभी सुविधाये जुटाई जा चुकी है। अब सरकार को पैसा चाहिये। उन्होने कहा कि सरकार को अपनी जेब भरने के लिये पैसा चाहिये ना कि कुम्भ के लिये। मुख्यमंत्री ने कभी भी प्रदेश के पाचों सांसदों से प्रदेश के विकास के लिये मदद नही मांगी। उन्होंने कहा कि संसद में सांसद द्वारा एमटीएनएल और बीएसएनएल के द्वारा दी रही सुविधाओं को लेकर याचिका दायर कि गई थी। मसूरी में संसद याचिका समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सबंधित विभाग के अधिकारियों और समिति के सदस्यों द्वारा आये सुझावों पर विचार विमर्श कर सरकार को रचनात्मक सुझाव दिये जायेगे। जिससे आने वाले समय में सरकार अच्छा काम का उपभोक्ताओं को अच्छी सुविधा प्रदान कर सकेगी। कोश्यारी ने जेएनयू मामले मेें पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस की देश के अंदर स्वीकारिता समाप्त हो गई है, जिस कारण वह भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने देश में बहुत समय तक राज किया अब वह पतन की ओर है। उनके पास मुददे नही है जिस कारण वह भाजपा पर अनाप शनाप आरोप लगा रही है। भगदा ने जेएनयू मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति राष्ट्र से उपर नही है और उसको राष्ट्रीय भक्ति के खिलाफ बोलने का अधिकार नही है। अगर भारत में कोई पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाते है और जो लोग उनका समर्थन करते है ऐसे विचारधारा के लोगो को जडमूल से ही समाप्त कर देना चाहिये। ऐसी मानसिकता के लोग देश की सुरक्षा के लिये बहुत बडा खतरा है।

Leave A Comment