Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



नकली नोटों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

fake-c

रुड़की। शहर में नब्बे हजार के नकली नोटों के संचालन का प्रयास कर रहे पांच तस्करों को मंगलवार तड़के गंगनहर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपितों के पास से जाली नोटों की करेंसी बरामद किये जाने के साथ ही दो प्रिंटर, दो कटर, एक स्केल व कागज बरामद किया गया है। लक्सर में आरोपितों ने नकली नोट बनाये जाने की फैक्ट्री चला रखी थी। अमजद के नेतृत्व में गिरोह का संचालन हो रहा था। अमजद ही नोट तैयार भी कर रहा था। सीओ रुड़की कुलदीप सिंह असवाल ने बताया कि मंगलवार तड़के गंगनहर पुलिस को नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह के रेलवे स्टेशन के पास से निकलने की सूचना मिली। इस पर गंगनहर कोतवाल जवाहरलाल, एसआई सुभाष चंद्र जखमोला पुलिस टीम के साथ बताये गये स्थान पर पहुंच गये। गिरोह की घेराबंदी को लेकर पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। घेराबंदी में जुटी पुलिस ने मोटरसाईकिल स्टैंड के पास से संदेह के आधार पर पांच लोगों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस पांचो के पास से 90 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुये। इस पर पकड़े गये आरोपितों को पुलिस कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम लईक पुत्र अयुब, कोतवाली देहात, बिजनौर, साजिद पुत्र खुर्शीद बावरी, शामली, उस्मान पुत्र अनवार निवासी थीथकी, देवबंद, गयुर पुत्र अजरम निवासी चरथावल मुजफ्फरनगर व अमजद पुत्र समी निवासी सुल्तानपुर, लक्सर बताया। पूछताछ में आरोपितों ने नकली नोटों के संचालन की बात भी स्वीकारी। सीओ ने बताया कि आरोपित लक्सर से नकली नोट का धंधा चला रहे थे। अमजद गिरोह का सरगना है। अमजद के घर पर ही नकली नोटों को बनाने के लिये उपकरण रखे गये थे। जहां अमजद व लईक नकली नोटों को तैयार करते थे। इसके बाद इन्हे मार्केट में चला दिया जाता था। सीओ ने बताया कि आरोपितों की निशानदेही पर अमजद के घर से प्रिंटर, दो कटर, एक स्केल व कागज बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में अमजद, लईक, गयुर व उस्मान पहले भी जेल जा चुके हैं। गयुर पर लूट व हत्या का केस भी चल रहा है।

Leave A Comment