Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



आप की रैली “भ्रष्टाचार भगाओ लोकतंत्र बचाओ”

AAP

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भ्रष्टाचार भगाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत राजधानी देहरादून में रैली निकालकर भाजपा एवं कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य में राष्ट८पति शासन लगाया जाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। कुछ आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस की शवयात्रा भी निकाली।आप के कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में प्रदेश प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में इकट्ठा हुए, वहां से उन्होंने भाजपा एवं कांग्रेस के खिलाफ प्रदेश में भ्रष्टाचार भगाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत रैली निकाली और भाजपा एवं कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश की जनता को पिछले सोलह वर्ष से अनवरत भाजपा एवं कांग्रेस की तरफ से छलने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश निर्माण के बाद सिवाय मुख्यमंत्रियों को बदलने के अलावा इन दोनों राष्ट्रीय दलों ने जनता के दीर्घकालीन विकास का कोई भी कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए मौजूदा घटनाक्रम की जितनी भी निंदा की जाये वह कम है और इसके लिए भाजपा के साथ ही साथ कांग्रेस भी पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना पूरी तरह से असंवैधानिक है। प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट के साथ एक माफिया तंत्र को विकसित करके नेता लोग अपने अपने हित साधने में लगे है । राज्य की स्थिति यह है कि संविदा पर रखे गये कर्मचारियों तथा नियमित कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए कोषागार में धन उपलब्ध नहीं है। जनता की जमीनों पर नेता एवं पूंजीपतियों की नजर बराबर लगी हुई है। उत्तराखंड निर्माण के बाद यहां पर जमीनों की बंदरबांट की गई है। वर्तमान राजनीतिक गतिरोध भी इस लूट के बंटवारे की लड़ाई का एक हिस्सा है। रैली में आप के प्रदेश संयोजक अनूप नौटियाल , प्रदेश कोषाध्यक्ष रणवीर चौधरी , श्यामबाबू पांडेय, राजेश बहुगुणा, कमल देवराड़ी, सुनीता सिंह, पूजा भल्ला , उमा सिसौदिया, मधुसूदन , युवा सोमेश बुड़ाकोटी , अश्वनी कुमार , आदि लोग उपस्थित थे |

Leave A Comment