Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



खादी ग्रामोद्योग केंद्र से जुड़कर महिलाएं बना रही हैं अपनी पहचान: अंकित तिवारी

 

रानीपोखरी | शांतिकुंज हरिद्वार के भोगपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में स्थापित खादी प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र हथकरघा उद्योग को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। यह केंद्र न केवल हाथ से बुनाई की परंपरा को जीवित रखे हुए है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां मिलने वाले प्रशिक्षण और कौशल के माध्यम से महिलाएं अपनी जिंदगी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।भोगपुर का यह खादी उत्पादन केंद्र, दून क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है। हथकरघा उद्योग से जुड़कर, महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सूत कताई और हथकरघा की कला के माध्यम से यह केंद्र महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे वे न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं बल्कि अपने परिवारों का आर्थिक सहारा भी बन रही हैं।डोईवाला महाविद्यालय के पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, अंकित तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक जगदीश ग्रामीण ने इस केंद्र का दौरा किया। इस दौरान तिवारी ने कहा कि , “पिछले कुछ वर्षों में युवा पीढ़ी का हथकरघा उद्योग से मोह भंग हो गया था, लेकिन भोगपुर का यह केंद्र एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस कला से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। यहां के प्रशिक्षण केंद्र से सीखकर महिलाएं सूत कातने का काम कुशलता से कर रही हैं। इससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, और यह कला भी अपने पुराने स्वरूप में लौट रही है।”वर्तमान में, भोगपुर के कताई प्रशिक्षण केंद्र में 18 कताईकार और 2 बुनकर सुचारू रूप से कार्यरत हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश ग्रामीण ने बताया, “यह केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहा है, जहां वे अपने हुनर को निखार सकती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। यहां का वातावरण और प्रशिक्षण महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक साबित हो रहा है।”खादी ग्रामोद्योग केंद्र के माध्यम से महिलाएं अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। इस केंद्र का उद्देश्य न केवल परंपरागत हथकरघा उद्योग को जीवित रखना है, बल्कि इसे आधुनिक समाज के अनुरूप ढालकर महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करना भी है।इस प्रकार, शांतिकुंज हरिद्वार के भोगपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग केंद्र ने महिलाओं के जीवन को नई दिशा दी है और उनके आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह केंद्र न केवल हथकरघा उद्योग को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर कताई शिक्षक आशू खण्डूरी, मंजू थपलियाल, सुमन मनवाल, रजनी कुकरेती, अनिता, मुख्तार अंसारी, जेबुनिशा, और नुसरत मलिक भी मौजूद रहे।

Leave A Comment