Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



कांग्रेस में टूट के लिए खुद कांग्रेस ही जिम्मेदार : कोश्यारी

bjp

देहरादून। नैनीताल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस में टूट के लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है, इसमें भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी का नाम जबरदस्ती घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घर में यदि आग लगती है तो वो आग कांग्रेस के घर के चिराग ही लगाते हैं। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने निवर्तमान सीएम हरीश रावत पर चुटकी लेते हुए है कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। उन्होंने कांग्रेस का इतिहास बताते हुए कहा कि 1975 से 1977 में इमरजेंसी के दौरान कई नेताओं को जेल में डाला गया। इससे दुखी होकर मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर, जगजीवन राम और हेमवंती नंदन बुहुगुणा ने कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस में टूट के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार है, इसमें भाजपा का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस में टूट के लिए भाजपा जिम्मेदार है, यह भ्रम दूर होना चाहिए। कांग्रेस के घर में यदि आग लगती है तो वो आग कांग्रेस के घर के चिराग ही लगाते हैं। कांग्रेस में उसके कुछ विधायकों को घुटन हो रही थी, इसलिए उन्होंने विद्रोह किया। एक साल पहले भी कांग्रेस में ऐसी कोशिश हुई थी। भाजपा पर ऐसा आरोप लगाने वाले निवर्तमान सीएम को कांग्रेस का इतिहास पता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक विधायक को कांग्रेस अपने साथ लेकर लेकर घूम रही है, तब वह नैतिकता कहां गई। 18 मार्च को कांग्रेस भाजपा के एससी विधायक भीमलाल आर्य अपने साथ भगा ले गई। अब जब खुद उनके नौ विधायक बागी हो गए हैं तो कांग्रेस भाजपा पर क्यों आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। उत्तराखंड में संवैधानिक सकंट पैदा होने के कारण राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि संविधान में व्यवस्था है कि यदि विधानसभा या लोकसभा में वित्त विधेयक पारित नहीं हो पाता है तो सरकार चली जाती है। वित्त विधेयक पर सदन में एक भी सदस्य द्वारा मत विभाजन की मांग करने पर मत विभाजन करना पड़ता है। भाजपा ने तो स्पीकर को मत विभाजन के संबंध में खिकर भी दे दिया था। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को उत्तराखंड विधानसभा में प्रजातंत्र की हत्या हुई। भाजपा और कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के वित्त विधेयक के खिलाफ खड़े होने के बावजूद स्पीकर ने बजट को पारित घोषित कर दिया, जो कि असंवैधानिक है।

Leave A Comment