Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकारः करन माहरा

 

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है। वहीं, प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल को राज्यपाल द्वारा मिलने का समय नहीं दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा षड्यंत्र रच रही है। साथ ही, राज्य निर्वाचन आयुक्त लगातार उच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यपाल से निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से तीन बार मिलने के लिए समय मांगा गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। यह प्रमुख विपक्षी दल की घोर उपेक्षा है, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांवड़ यात्रा को लेकर भी भाजपा केवल दिखावा कर रही है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे हैं, वहीं कुछ कांवड़िए लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं और महिलाओं से अभद्रता कर रहे हैं। जो पुलिसकर्मी इन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रहे हैं, उन्हें भी रोका जा रहा है। कांग्रेस ऐसे ईमानदार पुलिसकर्मियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान घटित घटनाओं से सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में सवार व्यक्ति द्वारा एक गुर्जर युवक को गोली मारी गई और वैभव रावत को धमकाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमलावर को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सक्रिय अराजक तत्व सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसे किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

Leave A Comment