Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



राजकीय पॉलिटेक्निक रानी पोखरी में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित, जानिए खबर

राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन नोडल अधिकारी नियुक्त

देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक, रानी पोखरी में एक विशेष नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशा न करने का संकल्प दिलाया गया और संकल्प पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को संगठन की ओर से गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में मानवाधिकार संगठन के नए पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विशेष बात यह रही कि राजकीय पॉलिटेक्निक प्रबंधन द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन को संस्थान का नशा मुक्ति नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सचिन जैन ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड की इस पवित्र धरती पर आप सबके सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। दुर्भाग्यवश, हमारी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के बीच आज नशाखोरी की एक गंभीर छाया पड़ रही है, जो हमारे युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।”

उन्होंने बताया कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक स्तर तक बढ़ रही है, जिसमें शराब, भांग और यहां तक कि चिकित्सकीय दवाओं का भी दुरुपयोग हो रहा है। जैन ने इसे केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य का संकट बताया, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि हमें स्कूलों और कॉलेजों में नियमित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए, जिनमें मनोचिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाए। साथ ही ‘पीयर सपोर्ट ग्रुप’, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी इस दिशा में एक कारगर कदम होगा। उन्होंने माता-पिता को भी इस समस्या के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में विनोद डोभाल ने कहा, “यह लड़ाई अकेले नहीं लड़ी जा सकती। हम सब मिलकर ही इस लहर को रोक सकते हैं और उत्तराखंड की पवित्रता को बहाल कर सकते हैं।”इस सार्थक पहल के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि समाज को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा और युवाओं को स्वस्थ, सकारात्मक और रचनात्मक मार्ग की ओर प्रेरित करना होगा।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह अरविंद कुमार एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

 

Leave A Comment