Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



देवभूमि आकर अमित शाह ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़का : उपाध्याय

kishorदेहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उत्तराखण्ड दौरे पर कडी़ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमित शाह ने यहां आकर उत्तराखण्ड देवभूमि की जनता के जख्मों पर नमक छिडकने का काम किया है, विशेषकर बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडर के अनुयायियों को अपमानित करने का काम किया है। उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता सदैव दलित विरोधी रही है, और उसने सदैव दलितों को अपमानित करने का काम किया है, भारतीय जनता पार्टी का इतिहास गवाह है कि उसने हर हमेशा दलित वर्ग का उत्पीडन करने तथा अपमानित करने का काम किया है, उपाध्याय ने कहा कि स्व० शहीद रोहित बेमुला, तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय की घटनायें और राजस्थान में जिस तरह से दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, मासूम दलित लड़कियों से बलात्कार कर हत्याएं हो रही है, और भारतीय जनता पार्टी की सरकारें चुप बैठी हुयी हैं, निश्चित रूप से वह भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जिस तरह संविधान को तार तार कर राज्य की लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है, उससे निश्चित रूप से सर्वश्री नरेद्र मोदी और अमित शाह के इन कृत्यों से बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की आत्मा को चोट पहुची होगी। श्री उपाध्याय ने कहा आज तक कभी भी भारतीय जनता पार्टी एंव उसके नेतृत्व ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का सम्मान नही किया है, तथा उनकी विचारधारा का विरोध करने का काम किया है, आज अपने राजनैतिक स्वार्थाे की पूर्ति के लिए बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर का नाम लेकर उनकी आत्मा तथा विचारधारा को चोट पहुचाने का काम कर रही है।

Leave A Comment