Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



गर्भवती महिलाएं दीपावली पर रखें इन बातों की विशेष सावधानी

देहरादून। दीपावली खुशियों रौशनी और उत्सव का त्योहार है लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय सावधानी बरतने का भी होता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते हैं ऐसे में जरा-सी लापरवाही मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। संजय आर्थोपेडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सुजाता संजय ने दीपावली के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुझाव दिए हैं ताकि वे त्योहार का आनंद भी ले सकें और सुरक्षित भी रहें।
डॉ सुजाता संजय के अनुसार दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखों से निकलने वाला धुआं शोर और रसायन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होते हैं।पटाखों के धुएं में कार्बन डाइऑक्साइड नाइट्रस ऑक्साइड और अन्य विषैले तत्व होते हैं जो मां और भ्रूण दोनों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। अगर ये गैसें भ्रूण तक पहुंच जाएं तो उसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती जिससे बच्चे के विकास में रुकावट आ सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को पटाखों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए और खुली हवा या हवादार जगह में रहना चाहिए। गर्भावस्था में महिलाओं के कान और तंत्रिका तंत्र अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। पटाखों या लाउड म्यूजिक जैसी तेज आवाजें गर्भवती महिलाओं के लिए तनाव सिरदर्द और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। इसलिए शांत वातावरण में त्योहार मनाना ही बेहतर है। जिन महिलाओं को अस्थमा या एलर्जी की समस्या है उन्हें दीपावली के दौरान विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। डॉ सुजाता संजय बताती हैं कि ऐसी महिलाएं अपने साथ हमेशा इनहेलर रखें और प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से बचें। डॉ सुजाता संजय के अनुसार फूलों और सजावट की वस्तुओं को घर में लाने से पहले पानी से अच्छी तरह छिड़काव करें ताकि उन पर जमी धूल और पराग पोलन हट जाए। इससे एलर्जी का खतरा कम हो जाता है। त्योहार से पहले घर की सफाई करना परंपरा है लेकिन गर्भवती महिलाओं को इस दौरान ऊंचाई पर चढ़ने भारी सामान उठाने या रासायनिक क्लीनर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। स्टूल या कुर्सी पर चढ़ना खतरनाक हो सकता है। साबुन या फर्श धोने वाले घोल का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी फिसलने की संभावना रहती है। अगर सफाई करनी ही पड़े तो परिवार के किसी सदस्य की मदद लें और लंबे समय तक झुकने से बचें। अक्सर महिलाएं त्योहार की तैयारियों में व्यस्त होकर भोजन और आराम की उपेक्षा कर देती हैं। गर्भावस्था में यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Leave A Comment