बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Monday, February 2, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | समाजसेवी एवं पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक जितेंद्र कुमार डंडोना ने बजट 2026 पर विश्लेषण अनुसार बताया कि बजट में विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति का गठन स्वागत योग्य कदम है। यह समिति सेक्टर की मौजूदा स्थिति का आकलन करेगी और उसे भारत के अगले विकास चरण के अनुरूप ढालने पर सुझाव देगी। वित्त मंत्री का यह बयान कि आज भारतीय बैंकिंग सेक्टर की पहचान मजबूत बैलेंस शीट और ऐतिहासिक रूप से ज्यादा मुनाफे से होती है एक बहुत ही अच्छी खबर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशक यहां पर निवेश करने के लिए आकर्षित होंगे। पी आर ओ आई के लिए इक्विटी निवेश 5 से 10% एवं समग्र निवेश सीमा 10 से 24% आगे आने वाले समय में स्टॉक मार्केट को मजबूत करेगा। ऐसी आशा की जाती है कि बैंकिंग सेक्टर का काया पलट होगा। म्युनिसिपल बांड के लिए 100 करोड़ की स्कीम आएगी जिससे ग्रामीण इकोनॉमी में बैंकिंग पर फोकस रहेगा। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन का पुनर्गठन भी भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसी आशा की जाती है कि हमारे कई बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप बैंकों की सूची में आ जाएंगे ।