देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, March 7, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार को सुबह प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए कहासूनी हिंसक रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया है। देहरादून पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से क्लेमनटाउन पुलिस को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच विवाद के दौरान चाकू से हमला हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों घायल युवक-युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में आने पर यह मामला हुआ |