Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर

डोईवाला । सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2026 के ग्रैंड फिनाले में वैष्णवी लोहनी ने ‘मिस टैलेंटेड’ का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है।

गौरतलब है कि वैष्णवी इससे पहले मिस उत्तराखंड 2025 में फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मिस अल्मोड़ा, मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे कई प्रतिष्ठित खिताब भी अपने नाम किए हैं, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाते हैं।

इस बार के टैलेंट राउंड में वैष्णवी ने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के भजन बम लहरी पर योग और नृत्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की झलक, लय और आध्यात्मिक भाव का अनूठा समावेश देखने को मिला, जिसने सभी को अचंभित कर दिया।वैष्णवी का कहना है कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं उन्हें न केवल आत्मविश्वास देती हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि योग और नृत्य जैसी कलाओं के माध्यम से वह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहती हैं और लोगों को इसके महत्व से अवगत कराना उनका लक्ष्य है।साईं सृजन पटल परिवार ने वैष्णवी लोहनी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दिखाती है कि समर्पण और संस्कार के साथ सफलता अवश्य मिलती है।

वहीं, पटल के संस्थापक प्रो.(डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि वैष्णवी ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह भी बताया कि साईं सृजन पटल द्वारा वैष्णवी को सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Comment