Breaking News:

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026



चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर

देहरादून। चातुर्मास के शुभ अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन पूजन-पाठ एवं प्रवचन, माताजी की दिनचर्या में आहार, महिलाओं की धार्मिक कक्षा, बच्चों की पाठशाला तथा सायंकाल आचार्य गुरु भक्ति के पश्चात महाआरती का आयोजन हो रहा है। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।अपने प्रवचन में पूज्य आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि सांसारिक जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति के लिए भगवान का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना आवश्यक है। इससे हमारा जीवन सुखी, सफल और सार्थक बन सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी जैन धर्म के मूल सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्मः” की शिक्षा देनी चाहिए। प्रत्येक जीव की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है और हमारे कारण किसी भी जीव को दुख नहीं पहुंचना चाहिए।

नेमिनाथ-राजमती विवाह प्रसंग में मेहंदी समारोह

इसी क्रम में जैन धर्मशाला में दोपहर 3 बजे भगवान श्री नेमिनाथ (नेमिकुमार) एवं राजकुमारी राजमती (राजुल) के विवाह प्रसंग से जुड़े मांगलिक आयोजनों के तहत मेहंदी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने हाथों में मेहंदी रचाई और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम

मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष उद्बोधन आयोजित किया जाएगा।“हर बच्चा मैं स्वतंत्र हूं, मेरा भारत स्वतंत्र है” विषय पर प्रवचन होंगे साथ ही ध्वजारोहण एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रात 9.30 बजे होगा। मुख्य अतिथि : शुभम जैन पुत्र निलेश कुमार जैन (रोहतक वाले) निदेशक, लैमनटस फार्मासीयूटीकल्स, लैमनटस टेक्नोलोजी एण्ड साराबाई कैमिकल्स, सेलाकुई-देहरादून रहेंगे

नेमीकुमार का स्वागत समारोह बिनौली बारात तिलक समारोह भक्ति संध्या

दोपहर 3:30 बजे स्थान श्री राजेश जैन-अर्चना जैन के प्रतिष्ठान पारस टावर पर तिलक समारोह सम्पन्न होगा जिसमें संगीतकार राम कुमार एंड पार्टी द्वारा संगीतमय भजनों ओर नृत्य के साथ तिलक होगा |

Leave A Comment