Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी अभियान का आगाज तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 नवम्बर 2026 को कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 88 से 95 तक प्रेमपुर माफी क्षेत्र एवं कौलागढ़ वार्ड में पार्टी द्वारा सफलतापूर्वक हर घर नमस्कार अभियान संचालित किया गया।पार्टी का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से विधानसभा के प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचना, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझना है। इसके लिए देहरादून कैंट की टीम ने इस बार एक विशेष रणनीति तैयार की है। प्रत्येक बूथ पर घर-घर जनसंपर्क के बाद स्थानीय लोगों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा जाएगा।आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार के दस वर्षों के शासन में प्रदेश की जनता बढ़ते अपराध, महिलाओं एवं बच्चियों के अपहरण और असुरक्षा, बेरोजगारी, बेतहाशा बढ़ते ट्रैफिक और वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं से जूझ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज तक अपने चुनावी घोषणापत्र के अनेक वादों को पूरा नहीं किया। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्थाओं से परेशान है। एक ओर भाजपा नेताओं और उनसे जुड़े लोगों की संपत्ति, आलीशान रिसॉर्ट और मॉल बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी संस्थान लगातार बदहाली का सामना कर रहे हैं।पार्टी नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। हमारा प्रयास केवल चुनाव के समय जनता के पास जाना नहीं, बल्कि लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और सरकार से जवाब मांगना है। ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के बाद होने वाली ‘चाय पर चर्चा’ के माध्यम से जनता को प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर खुलकर अपनी राय रखने का अवसर दिया जाएगा।इस अभियान में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डी.एस. कौटिल्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल नाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) ऊषा शर्मा, जिला अध्यक्ष (महिला), प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री विपिन खन्ना, प्रदेश संयुक्त सचिव सी.पी. सिंह, प्रदेश संयुक्त सचिव शैलेश तिवारी, देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय छेत्री, कैंट विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह, कैंट विधानसभा कौलागढ़ वार्ड समन्वयक रमन आले, कैंट विधानसभा बल्लूपुर वार्ड बूथ अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, युवा साथी साहिल चौधरी, उमेश जी, राम सिंह जी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।आम आदमी पार्टी ने संकल्प लिया कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक देहरादून कैंट के सभी बूथों पर घर-घर पहुंचकर जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा और भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave A Comment