Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



‘सरकार’ दृष्टिहीनों पर कुछ तो दया करें

eyeदेहरादून। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने पिछले दो सालों से लंबित मांगों के समाधन के लिए मुख्यमंत्री के आवास बीजापुर अतिथि गृह के पास प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जब तक मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं हो जाती वह यहां से नहीं हटेंगें। इस बीच पुलिस ने वहां पर धरना दे रहे दृष्टिहीन को जबरदस्ती हटाया, और उनके साथ अभद्रता की, जिससे उनमें रोष बना हुआ है, लेकिन इसके बाद भी सभी दृष्टिहीन अपनी मांगों को लेकर वहीं पर डटे रहे। गुरूवार की सुबह यहां संघ से जुड़े हुए दृष्टिहीन अपनी लंबित समस्याओं के समाधन के लिए मुख्यमंत्री के आवास बीजापुर अतिथि गृह के पास पहुुचे और वहां पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्राी से वार्ता नहीं हो जाती वह यहां से नहीं हटेंगें। उनका कहना है कि पूर्व में भी उन्हें आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक इस ओर किसी भी प्रकार के कोई प्रयास नहीं हुए है जो चिंता का विषय है। उनका कहना है कि पिछले दो सालो से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जिससे उनमें रोष बना हुआ है। उनका कहना है कि राज्य स्थापना की तिथि से समस्त भर्तियों में दृष्टिहीनों के लिए आरक्षित एक प्रतिशत नौकरियों की सरकारी सेवाओं गणना रकते हुए बैकलाॅग तैयार किया जाये और समस्त बैकलाॅग को दृष्टिहीन व्यक्तियों द्वारा यथा शीघ्र भरा जाये। उनका कहना है कि सरकारी सेवाओं में नियुक्ति एवं पदोन्नाति में दृष्टिहीन अभ्यर्थियों को सुगम स्थनों पर पद स्थापित किया जाये और वर्तमान में दुर्गम स्थानों पर कार्यरत दृष्टिहीन कर्मचारियों को सुगम स्थानों पर स्थानांतरित किया जाये। उनका कहना है कि राज्य में सेवारत दृष्टिहीन अध्यपकों को उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों की भांति वाचक भत्ता अनुमन्य किया जाये। राज्य के शत प्रतिशत विकलांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन में नियत परिवार भत्ता अनुमन्य किया जाये, जैसा की छठे वेतन आयोग की सिपफारिशों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है। उनकी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि उनकी ग्यारह सूत्री मांगे है जो पिछले दो वर्षों से लंबित है। इस अवसर पर प्रदर्शन करने वालों में विनोद बिष्ट, प्रभुदयाल तरूनी, विकास कुमार, दीपिका वर्मा, नेहा, पूनम, सुनील कुमार, अमित भंडारी, अनिल मंडोला, अमित चैहान मीनाक्षी आदि मौजूद थे।

Leave A Comment