Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



बजट को लेकर पुनः मोदी से गुहार

surendra-uk

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित पत्र के माध्यम से उत्तराखण्ड के शेष बजट पर शीघ्र कार्यवाही का अनुरोध किया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड विधानसभा में दिनांक 18 मार्च, 2016 को रू. 40422.20 करोड़ का आय-व्ययक तथा विनियोग विधेयक पारित हुआ जिसे राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को भेज दिया। इस मध्य दिनांक 28 मई, 2016 को भारत के राष्ट्रपति का अनुमोदन प्राप्त होने के अनुक्रम में उत्तराखण्ड विनियोग(लेखानुदान) अधिनियम, 2016 प्र्रख्यापित किया गया। इस अधिनियम के अन्तर्गत मात्र रू. 13642.4385 करोड़ के आय व्ययक को पारित किया गया एवं इसकी समय सीमा 31 जुलाई, 2016 तक ही है। मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि उत्तराखण्ड राज्य को शेष रू. 26779.7615 करोड़ के बजट का समय पर उपयोग करने का अधिकार मिल सके तथा उत्तराखण्ड के विकास कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें, इस क्रम में उनके द्वारा 27 मई, 2016 को प्रेषित पत्र द्वारा राज्यपाल से निवेदन किया तथा इस पत्र की एक प्रति गृह मंत्रालय, भारत सरकार को भी प्रेषित की गई है। किन्तु दिनांक 15 जून, 2016 तक इस सम्बन्ध में न तो श्री राज्यपाल के निर्देश प्राप्त हुए और न ही गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोई मार्गदर्शन दिया गया है। ऐसी परिस्थिति में उनके पास दो विकल्प है, मा. न्यायालय द्वारा प्रकरण में विनिश्चय प्राप्त करना अथवा उत्तरखण्ड की विधानसभा में पुनः इस विषय को मतदान हेतु प्रस्तुत करना। उन्होंने कहा कि इन दोनों विकल्पों में यह संशय है कि भारत के संविधान में प्रदत्त केन्द्र एवं राज्यों के सम्बंध तथा भारत के संघीय ढ़ांचे की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उपस्थित हो सकते है। मुख्यमंत्री रावत ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि आप स्वयं राज्यों के अधिकारों तथा संघीय ढांचे की मर्यादाओं के समर्थक तथा पोषक रहे है। गणतन्त्र में ऐसे विवादों को आप उत्पन्न नहीं होने देना चाहते है। यदि इस प्रकार के विवाद कहीं उत्पन्न हो रहे है तो आप निश्चित ही उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देकर सुलझाना चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है ताकि संविधान के अनुच्छेद 200/207 के अंतर्गत दिनांक 18 मार्च, 2016 को उत्तराखण्ड विधान सभा में पारित आय-व्ययक तथा विनियोग विधेयक को सक्षम स्तर से ससमय अनुमति मिल सके।

Leave A Comment