Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सरकार के खिलाफ ‘आप’ युवा इकाई ने खोला मोर्चा

AAP

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत के संवेदनहीन और उदासीन रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी की युवा इकाई एवाईडब्लू व सीवाईएसएस ने मोर्चा खोलते हुए प्रदेश में फैली बेरोजगारी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बीती रात से लैंसडाउन चैक धरना स्थल, परेड ग्राउंड में डटे हुए युवाओं ने राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य के तमाम विभागों में जो 40 हजार बैकलाॅग के पद रिक्त पड़े हैं। उनकी नियुक्ति जल्द से जल्द करे क्योंकि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी उत्तराखंड की पिछली दोनों सरकारें बीजेपी व कांग्रेस ने इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं की है। यहां धरना स्थल पर प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर आंदोलन को तेज किया जायेगा। चकराता विधानसभा प्रभारी विजय तोमर ने कहा कि आरक्षित वर्ग के युवा लंबे समय से लगातार भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं, मगर सरकार कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है और लगातार उदासीन रवैया अपनाये हुए है जिसका हम विरोध करते हैं। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शोमेश बुडाकोटि और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा ने रावत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार संवेदनहीन है और अपने हक की आवाज उठाने वालों पर लाठी चार्ज करवाती है। विगत दिनों जिस तरह मांग कर रहे कर्मचारियों और बेरोजगार युवकों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उनका कहना है कि एवाईडब्लू व सीवाईएसएस एक बार पुनः मांग की है कि जो भी बेरोजगार युवा और कर्मचारी अपनी मांग को लेकर ध्रने पर बैठे हुए हैं कम से कम मुख्यमंत्री हरीश रावत आकर उनकी बातें सुने और और उनकी जायज मांगों पर आश्वासन दे। उनका कहना है कि लगातार बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। जिसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जायेगा और जरूरत पडी तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ध्रने व प्रदर्शन में सोमेश बुडाकोटि, अभिषेक बहुगुणा, विजय तोमर, अश्वनी पाण्डेय, दिनेश बडोला, मयंक सूद, दिनेश नेगी, गजेंद्र प्रसाद , पूजा भल्ला, गिरीश ध्यानी आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave A Comment