Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सीएम ने अतिवृष्टि से आई आपदा में चल रहे राहत कार्याें की समीक्षा की

uk

बीजापुर अतिथि गृह में कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं अन्य मंत्रियों ने राज्य में हुई अतिवृष्टि से आई आपदा में चल रहे राहत कार्याें की समीक्षा की। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन शैलेश बगोली द्वारा आपदा की अद्यतन स्थिति एवं सरकार द्वारा संचालित राहत एवं बचाव कार्याें के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्यमंत्री रावत द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा राहत कार्याें में और तेजी लायी जाय तथा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान भारी वर्षा को देखते हुए हर समय अलर्ट रहें। विगत दिन हुई अतिवृष्टि से विभिन्न स्थानों पर प्राप्त क्षति की सूचना के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट एवं थल तहसील में अत्याधिक वर्षा से त्वरित बाढ़ व मलवा आने की घटनायें हुई हैं। ग्राम सिगांली, दाफीला, बस्तड़ी एवं नौलड़ा क्षेत्र में अत्याधिक वर्षा से वर्तमान तक लगभग 160 परिवारों के प्रभावित होने के साथ ही नौलड़ा गांव में 02, बस्तड़ी में 09, चर्मा में 01 मानव हानि हुई। इस प्रकार कुल 12 मानव हानि, 03 व्यक्ति गम्भीर घायल, 10 व्यक्ति सामान्य घायल एवं 15 लापता होने की सूचना है। 03 गम्भीर घायलों को हैलीकाप्टर से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में लाया गया है। अन्य घायलों को उपचार हेतु आई0टी0बी0पी0 के मिर्थी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल पशुहानि 160 (बडे पशु 47 एवं छोटे पशु 113) हैं। साथ ही जनपद पिथौरागढ़ से 12 भवन आंशिक एवं 04 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। आपदा प्रभावितों परिवारों के लिए अस्थायी आवास के लिए टैन्टों व खाद्यान सामग्री उपलब्ध करा दी गयी है। प्रभावित परिवारों को राहत शिविर में रखा गया है। तहसील डीडीहाट के बस्तड़ी ग्राम में स्कूल एवं पंचायतघर में 50 लोगों को ठहराया गया है। तहसील मुनस्यारी के ग्राम नौलाड़ा में जू0 हाईस्कूल में 25 लोगों को ठहराया गया है। तहसील डीडीहाट के ग्राम मल्ला पत्थरकोट में प्राथमिक विद्यालय पत्थरकोट में 15 लोगों को ठहराया गया है। तहसील डीडीहाट के ग्राम सिंघाली में राजकीय इन्टर काॅलेज सिघाली में 150 लोगों को ठहराया गया है। पिथौरागढ़ में जौलजीबी व बरम के बीच खनपेरा के पास नाले में उफान आने से 02 पुल एवं ग्रैफ का डिपो भी बह जाने की सूचना प्राप्त हुई हैै। जनपद पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग एंव ग्रामीण मोटर मार्ग भूस्खलन/मलवा से गुलेणी, बन्दरलिमा व रणगांव के समीप अवरूद्ध है। थल-मुनस्यारी मार्ग भूस्खलन एवं मलवा आने से अवरूद्ध है। अवरूद्ध मार्गों को खोलने हेतु बी0आर0ओ0 एवं जे.सी.बी. द्वारा कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त सभी प्रभावित ग्रामों में विद्युत, दूरसंचार एवं जल आपूर्ति बांधित है, जिसे सुचारू किया जा रहा है। खोज बचाव एवं राहत कार्य हेतु एस0डी0आर0एफ0, एन0डी0आर0एफ0, एस0एस0बी0, आसाम रेजीमेन्ट, आई0टी0बी0पी0, खोज एवं बचाव दल डी0एम0एम0सी0 तथा पुलिस फोर्स तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा प्रभावित स्थलों में राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Leave A Comment