Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



लापता चल रहे ठेकेदार की हत्या का हुआ खुलासा

uk

रंगाई पुताई का काम करने वालों ने पैसों के विवाद में की थी हत्या

देहरादून। दून पुलिस ने लापता चल रहे ठेकेदार की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार की हत्या रंगाई पुताई का काम करने वाले तीन मजदूरों के रूपयों को लेकर हुए विवाद में की थी। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ठेकेदार का शव विकासनगर के चाय बगान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने एक अन्य गुमशुदा व्यक्ति का मोबाइल फोन भी एक आरोपी के कब्जे से बरामद किया है। पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान डा.सदानन्द दाते ने बताया कि 30 जून को चमन विहार निरंजनपुर निवासी कर्मचन्द्र पुत्र सोहन लाल जो की ठेकेदारी का काम करते है। लगभग 11 बजे अपने घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार कर्मचन्द्र शर्मा हमेशा दो से ढाई बजे के बीच लंच के लिए घर आ जाते थे। लेकिन वह उस दिन न तो घर आये और न ही उनका फोन लगा। उनका फोन स्विच आफ बताया गया। परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन जब उनका कुछ पता नहीं चला तो 3 जुलाई को पटेलनगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। ठेकेदार की गुमशुदगी को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पुलिस ने बुधवार को गुमशुदा ठेकेदार की एक्टिवा यूके07ए.एन-4976― सेलाकुई क्षेत्र के धूलकोट तिराहे से रवि कुमार व सागर उर्फ विशाल के कब्जे से बरामद की। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वह लोग रंगाई पुताई का काम करते है। लापता चल रहे ठेकेदार ने उनसे एक कोठी में पुताई का काम करवाया था। जिसके 25 हजार रूपये उसने नहीं दिये थे। इसी कारण उसे ठिकाने लगाने के लिए उन्होने अपने तीसरे साथी सूरज के साथ मिलकर 30 जून को काम दिलाने के बहाने कर्मचन्द्र को बुलाया और विकासनगर चाय बगान में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर वह ठेकेदार की एक्टिवा लेकर देहरादून वापस आ गये। पुलिस ने हत्यारों की निशान देही पर ठेकेदार कर्मचन्द्र का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्यारों के तीसरे साथी सूरज को भी घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Comment