Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड में जल्द आईपीएल मैच

cm-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सेक्रेटरी यूपीसीए एवं चैयरमैन आई0पी0एल राजीव शुक्ला से उत्तराखण्ड में अन्तराष्ट्रीय स्तर के आई0पी0एल क्रिकेट मैच के आयोजन की अपेक्षा की है। उन्होने कहा कि हमारे राज्य में क्रिकेट व खेल प्रतिभावो की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें उचित अवसर प्रदान करने की। राज्य के युवाओं में खेलो के प्रति बड़ा जज्बा है शीघ्र ही रायपुर(देहरादून)व हल्द्वानी में दो बड़े खेल स्टेडियम तैयार हो जायेंगे। सुभाष रोड स्थित स्थानीय होटल में क्रिकेट एशोसिएशन आॅफ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश क्रिकेट एशोश्सिएशन के सदस्यों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बी.सी.सी.आई एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा उत्तराखण्ड में किक्रेट को बढ़ावा देने के लिए संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि शीघ्र ही बीसी.सी.आई. उत्तराखण्ड की किक्रेट एशोसिएशन को मान्यता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा है। खेल की कई व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में वे आगे है। धौनी व पवन नेगी आदि के अलावा हमारे कई खिलाड़ी नेशनल व आई.पी.एल. में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। खेलों में क्रिकेट का अपना स्थान व महत्व है। हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इन खेलों में कर सकें, इसके लिए उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करने की जरूरत है। हमारे राज्य में देहरादून व हल्द्वानी में दो बडे स्टेडियम तैयार होने वाले है। हमारी खेल प्रतिभाओं को भटकना न पड़े। इसके लिये उन्हे उचित माहोल एवं सुविधाओं की दरकार है। उन्होने इस वर्ष अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सहयोग से क्रिकेट व अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने पर बल दिया। जिसके लिये सरकार भी मदद करेगी। वर्ष 2018 में प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। इसके लिए गत वर्ष ग्रामीण खेलों तथा इस वर्ष संस्थागत खेलो का आयोजन किया जा रहा है। ताकि खेलोें के प्रति लगाव पैदा हो और अधिक से अधिक युवा इन खेलों में अपनी भागीदारी निभा सकें।इस अवसर पर यू.पी.सी.ए. के सैकेटरी एवं चैयरमैन आई.पी.एल.राजीव शुक्ला ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा भारतीय क्रिकेट में अपनी भागीदारी निभा सकें। इसके लिए यू.पी.सी.ए. द्वारा यहा के खिलाडियों व इम्पायर आदि को मौका दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये यूपीसीए की तीसरी बैठक उत्तराखण्ड में रखी गई है। उन्होने कहा कि जब तक बीसीसीआई द्वारा उत्तराखण्ड क्रिकेट को मान्यता नही मिलती है तब तक यूपीसीए द्वारा रणजी या अन्य क्रिकेट मैच देहरादून में भी आयोजित किया जायेगा, इसकी शुरूआत नवम्बर दिसम्बर से की जा सकती है इससे यहा पर निर्मित स्टेडियम की भी शुरूआत हो सकेगी। उन्होने कहा कि इस सम्बंध में उत्तराखण्ड के सुझावो पर अमल किया जायेगा, उत्तराखण्ड उनकी प्राथमिकता में रहेगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने यूपीसीए के सदस्यों को सम्मानित भी किया जिनमें एसके अग्रवाल, शोएब अहमद, युद्धवीर सिंह, के0एस0टण्डन, डीएस चैहान, मनोज पुण्डीर, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पीसी वर्मा, राकेश मिश्रा, वीडी पाठक आदि सम्मिलित थे। इस अवसर पर क्रिकेट एशोसियेशन आफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष एवं विधायक हीरा सिंह बिष्ट, विधायक एवं सभा सचिव राजकुमार, हेमेश खर्कवाल, उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment