Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सीएम ने महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र का किया लोकार्पण

cm-uk

डालनवाला में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महात्मा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोशिएशन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त कि की यह नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि आगे चलकर कैसे इस नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र का स्तर और ऊंचा उठाया जाए इसका प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा विज्ञान केन्द्र में जिन-जिन लोगों का सहयोग रहा है, उन लोगों से बातचीत कर इसको एक सरकारी हास्पिटल के रूप से एक सोसाएटी हाॅस्पिटल के रूप में परिवर्तित करेंने पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस हेतु सरकार फण्ड देकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी तरह से अस्पताल चलाना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सर्विसेज के स्तर को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी एवं देहरादून के दून अस्पताल में अब भीड़ अधिक हो चुकी है। दून अस्पताल पर बढ़ता बोझ व भीड़ इस नेत्र चिकित्सा विज्ञान केन्द्र के खुलने से कम होगी। साथ ही कि मरीजों के लिए सुगमता भी हेागी। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को सरकारी अस्पतालों में सर्विसेज को कैसे बनाए रखे इस हेतु प्रयास करने को कहा। उन्होंन कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये हमने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारम्भ की जिसमें 1,75,000 रूपये तक की चिकित्सा सुविधा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाओं में और अधिक विकास किया जाए, इस हेतु हम प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकना न पडे इस लिये हम प्रयास कर रहे है प्रत्येक जनपद के जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व बेहतर स्वास्थ्य सर्विस प्रदान हो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य से संबंधी बैकअप प्लान तैयार करने की बात कही, ताकि किसी भी बीमारी का प्रारम्भिक रूप में ही इलाज हो सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाए। महिलाओं में रक्त की कमी को दूर करने के रास्ते भी तलाशे जाए। उन्होंने नेत्र शिविर लगाने का भी आग्रह किया। जिससे की आंखों संबंधी रोग दूर हो सकें। इस अवसर पर विधायक व सभा सचिव राजकुमार, कांग्रेस नेता लाल चन्द शर्मा, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश, निदेशक एन.एच.एम. डाॅ.नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी रविनाथ रमन, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ.कुसुम नरियाल, विपिन नागल्या, डाॅ. विजय आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment