Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



मतदाता पंजीकरण अभियान में फेसबुक बना साझीदार

facebook

विश्व प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने आगामी विधान सभा चुनावों में मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये अपना हाथ बढ़ाया है। फेसबुक ने सभी पांच राज्यों के लिये, जहां आगामी विधान सभा चुनाव होने है, वहां चुनाव आयोग के मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये विशेष बटन एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है। उत्तराखण्ड में यह बटन 08 अक्टूबर, 2016 को एक्टिवेट होगा।उत्तराखण्ड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने फेसबुक की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा मतदाताओं में वोटर बनने के प्रति रूझान बढेगा। उन्होंने कहा कि युवा इस देश का भविष्य हैं और लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण पर्व ‘‘निर्वाचन’’ में उनकी भागीदारी जरूर होनी चाहिए| रतूड़ी ने कहा कि राज्य में 01 जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से युवा वोटरों को जोड़ने तथा आम जन में मतदाता जागरूता बढ़ाने के लिये इस बार उत्तराखण्ड निर्वाचन कार्यालय ने फेसबुक पेज और ट्विटर एकाउंट भी प्रारम्भ किया है। www.facebook.com/CEOUttarakhand और www.twitter.com/UttarakhandCEO के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को और बल देने का प्रयास किया जायेगा। उन्हांने बताया कि निर्वाचन आयोग पारम्परिक और नये सभी माध्यमों का प्रयोग कर मतदाताओं से संपर्क करने हेतु प्रतिबद्ध है। फेसबुक जिसके पूरे भारत में लगभग 16 करोड़ यूजर है, द्वारा 6 से 9 अक्टूबर, तक मणिपुर, पंजाब, गोवा, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के लिये ‘रजिस्टर टू वोट’ बटन एक्टिवेट किया जायेगा। यह फीचर पंजाब के लिये 6 अक्टूबर, 2016, मणिपुर के लिये 07 अक्टूबर, 2016, उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के लिए 8 अक्टूबर, 2016 तथा गोवा के लिये 9 अक्टूबर, 2016 को उपलब्ध होगा।

Leave A Comment